{"_id":"6757411d875a1aff7c0e55c4","slug":"announcement-of-candidates-for-11-posts-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-137876-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 11 पदों पर की प्रत्याशियों की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 11 पदों पर की प्रत्याशियों की घोषणा
Tue, 10 Dec 2024 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार को ठाकुर विशंभर सिंह गुट ने सभी 11 पदों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं, चार दिन पूर्व प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच ने दो उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इसके तहत अध्यक्ष पद पर जयवीर सिंह पुंडीर और महासचिव पद पर धर्मेंद्र कुमार को प्रत्याशी बनाया है।
दो दिन पूर्व ठाकुर विशंभर सिंह गुट ने अध्यक्ष पद अभय सैनी, महासचिव पद पर अजय कौशिक और कोषाध्यक्ष के पद पर रुद्रप्रताप सिंह के नामों की घोषणा की थी। सोमवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नमित कुमार जैन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर विपिन कुमार, सहसचिव के दो पदों पर आशीष शर्मा व मोहम्मद नौशाद, सीनियर गवर्निंग काउंसिल के दो पद पर निशा शर्मा व रामकुमार, जूनियर गवर्निंग काउंसिल के दो पद पर दीपक तिवारी व इसरार अहमद के नामों की घोषणा कर दी है। वहीं, प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच अध्यक्ष पद पर जयवीर सिंह पुंडीर और महासचिव पद पर धर्मेंद्र कुमार के नामों की घोषणा कर चुका है।