{"_id":"61c8b6ced01be33d0e2958d3","slug":"anjuman-submitted-a-memorandum-to-the-arrest-of-yeti-narasimhanand-saharanpur-news-mrt5708410101","type":"story","status":"publish","title_hn":"यति नरसिंहानंद की गिरफ्तारी को अंजुमन ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यति नरसिंहानंद की गिरफ्तारी को अंजुमन ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

छुटमलपुर। अंजुमन हिमायत ए इसलाम की टीम ने मुस्लिम समाज के खिलाफ लगातार गलत बयानबाजी करने वाले यति नरसिंहानंद की गिरफ्तारी की मांग की है। अपनी मांग से संबंधित राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उन्होंने थानाध्यक्ष फतेहपुर को सौंपा।
अंजुमन के अध्यक्ष मुफ्ती अताउल रहमान के नेतृत्व में थाने पहुंचे पदाधिकारियों ने कहा कि हरिद्वार में की गई धर्म संसद में यति नरसिंहानंद ने मुसलमानों के खिलाफ हिंसा की खुलेआम अपील की है। यह हरकत देश के सद्भाव को बिगाड़ने वाली है। उन पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए। अंजुमन के कोषाध्यक्ष मौलाना सरवर ने कहा सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें यति नरसिंहानंद और जितेंद्र नारायण त्यागी समेत अन्य लोग मुसलमानों के प्रति हिंसा को उकसाने वाला भाषण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के भाषणों से मुस्लिम समाज में खासा आक्रोश है।
इस दौरान ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महासचिव कारी मोहम्मद आबिद, मुफ्ती जियाउर रहमान, हकीम नासिर, राव अजीम, मो. परवेज, मो. साकिब, अलीम, फरमान, अयान, मो. आजम, शाहरुख, यासिर, जुबेर अहमद, मुस्तफा, नवेद आलम, मो. अलीम, महफूज, अब्दुल सत्तार, दिलनवाज काशफी रहे।