फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Anita was murdered by her in-laws by strangling her

Saharanpur News: ससुरालियों ने गला घोंट कर की थी अनिता की हत्या

Thu, 22 May 2025 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Anita was murdered by her in-laws by strangling her
नानौता। गांव भाबसी रायपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती अनिता (22) की ससुरालियों ने गला घाेंट कर हत्या की थी।
विज्ञापन

यह खुलासा पुलिस द्वारा पकड़ी गई हत्यारोपी ननद आरती ने पूछताछ के दौरान किया है। पुलिस ने उसे बुधवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।
सोमवार को अनिता की हत्या करने के बाद ससुरालियों ने उसके शव को बोरे में भर कर पास ही ईख के एक खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने मृतका के पिता रामपाल निवासी गांव वहलना मुजफ्फरनगर की तहरीर पर पति विशाल, ननद आरती उर्फ सोनिया पत्नी मोनू निवासी ग्राम कुराली थाना रामपुर मनिहारान और अन्य ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि दहेज के लिए हत्या की गई है।
पुलिस ने हत्यारोपी ननद आरती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरती ने बताया कि उसके भाई ने प्रेम विवाह किया था, जिसके कारण उन्हें दहेज में कुछ नहीं मिला। दहेज नहीं मिलने पर उसका व परिवारजनों का अक्सर झगड़ा होता था।
विज्ञापन

सोमवार को दहेज को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसमें उन्होंने अनिता का गला घोंटकर कर मार दिया। इसके बाद शव को खेतों में ले जाकर फेंक दिया। वहीं, विशाल और अन्य परिजन पुलिस पकड़ से अभी दूर हैं। उनके घर पर बुधवार को भी ताला लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed