फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Angered by the FIR not being registered, the party staged a protest at the police station gate.

Saharanpur News: प्राथमिकी दर्ज न होने से नाराज पक्ष ने थाना गेट पर दिया धरना

Thu, 08 Jan 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 08 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Angered by the FIR not being registered, the party staged a protest at the police station gate.
नागल थाना गेट पर धरना देते पीड़ित। संवाद
नागल। थाना पुलिस पर प्राथमिकी दर्ज न करने व एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने थाना गेट पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जगाधरी निवासी जरनैल सिंह ने तीन दिन पहले थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव पांडोली के तीन लोगों ने रात के समय उसके लगाए गए करीब 12 लाख रुपये मूल्य के पॉपुलर के पेड़ चोरी से काट लिए। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट भी की। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने इसे राजस्व विभाग का मामला बताकर टालने का प्रयास किया।

जरनैल सिंह का कहना है कि पुलिस दूसरे पक्ष से मिली हुई है और उसकी बात सुनने को तैयार नहीं है। इसी से नाराज होकर वह अपने समर्थकों के साथ थाना गेट पर धरने पर बैठ गया। पीड़ित पक्ष ने सवाल उठाया कि मुख्य मार्ग पर रात भर में करीब तीन सौ पेड़ काट लिए गए, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। देर शाम तक पीड़ित थाने में धरने पर बैठा था। इस संबंध में एसओ देवबंद अभितेष सिंह ने बताया कि मामले में राजस्व विभाग की टीम की रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed