फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Angered by the filing of the report, the Rajputs put up the banner of Mihir Bhoj

Saharanpur: रिपोर्ट दर्ज होने से क्षुब्ध राजपूतों ने लगाया मिहिर भोज का बैनर, टेंट लगाकर मौके पर बैठीं महिलाएं

Fri, 04 Aug 2023 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 04 Aug 2023 01:05 AM IST
सार

Saharanpur News : राजपूत समाज के लोगों ने सम्राट मिहिर भोज का बैनर लगा दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंच गईं और वहीं बैठे गई।

विज्ञापन
Angered by the filing of the report, the Rajputs put up the banner of Mihir Bhoj
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में नागल क्षेत्र के गांव भलस्वा ईसापुर के बोर्ड प्रकरण में 24 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से क्षुब्ध राजपूत समाज के लोगों ने पूर्व में लगाए गए बोर्ड पर सम्राट मिहिर भोज का बैनर लगा दिया और टेंट लगा कर मौक पर बैठ गए। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी आ डटीं। समाज के लोगों के आक्रोश और भीड़ के सामने पुलिस बेबस नजर आई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर और सीओ देवबंद भी कई दौर की वार्ता के बावजूद राजपूत समाज के लोगों को बैनर हटाने पर राजी नहीं कर सके।

विज्ञापन


पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार को जैसे ही बोर्ड प्रकरण में नामजद एक युवक को जेल भेजा गया वैसे ही राजपूत समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया। पहले समाज के लोग विरोध दर्ज कराने थाने पहुंचे और उसके बाद शाम चार बजे वे बोर्ड स्थल पर पहुंच गए। उनके पीछे पीछे पुलिस भी मौके पर आ गई। इसी दौरान बड़ी संख्या में महिला पुरुष इक्टठा हो गए जिन्होंने पुलिस के सामने ही बोर्ड पर सम्राट मिहिर भोज का बैनर लगा दिया। बैनर लगने की सूचना पर एसडीएम सदर युवराज सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवबंद रामकरण बड़गांव, गागलहेड़ी आदि थानों की पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्सिडीज कार ने ली वैज्ञानिक की जान, आप मत करना कभी ऐसी गलती

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बोर्ड प्रकरण में नामजद लोगों पर कोई कार्रवाई न करने की बात राजपूत समाज के लोगों के समक्ष रखी लेकिन, वे बैनर उतारने को राजी नहीं हुए। उनका कहना था कि उन्होंने बोर्ड अपनी निजी संपत्ति पर लगाया है। पहले जिले भर में लगाए गए सम्राट मिहिर भोज के बोर्ड और बैनर हटवाए जाएं उसके बाद ही वे अपने गांव में लगाया गया बैनर हटाएंगे। कई दौर की वार्ता के बावजूद कोई नतीजा देर शाम तक नहीं निकल सका। रात बढ़ने के साथ ही आस पास के राजपूत बहुल गांवों से भी लोगों का बोर्ड स्थल पर पहुंचना जारी था। अधिकारी और पुलिस बल मौके पर डटे थे।

यह भी पढ़ें: बसेगा न्यू मेरठ सिटी: रैपिड और हाईवे से सुगम होगा दिल्ली-नोएडा और गुड़गांव आना-जाना

उधर, एसडीएम सदर युवराज सिंह ने बताया कि वे राजपूत समाज के लोगों से वार्ता कर रहे हैं। अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला है। समाज के लोगों को समझाने का प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed