फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Anger in the punch with political interference

सियासी दखल से पंचों में नाराजगी

Sat, 20 May 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 20 May 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Anger in the punch with political interference
राजनी‌ति - फोटो : demo
सहारनपुर के बड़गांव के शब्बीरपुर में हुए बवाल के बाद यहां शुरू किए गए शांति के प्रयासों को झटका लगा है। पुलिस प्रशासन की ओर से की जा रही तमाम बंदिशों केे बावजूद सियासी दखल बढ़ने से परेशान सुलह समिति के सदस्यों ने फिलहाल प्रस्तावित पंचायत सेे ही किनारा कर लिया है। 
विज्ञापन


शनिवार को दोनों पक्षों में समझौते के लिए होने वाली पंचायत नहीं की जा सकी। पंचायत की नई तारीख का भी कोई ऐलान अब नहीं किया गया है। बता दें कि पांच मई को शब्बीरपुर गांव के ठाकुरों और दलितों के बीच विवाद के बाद बवाल हो गया था।
विज्ञापन


इसमें एक युवक की मौत भी हो गई थी। जिलाधिकारी के आदेश पर बीते सोमवार को शब्बीरपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में क्षेत्र से गणमान्य लोगों की पंचायत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पंचायत में समझौता कराने को दोनों पक्षों की ओर से छह-छह लोग चुने गए थे। लेकिन गत सोमवार को गांव में एक दलित पक्ष के एक वृद्ध की कैंसर से मौत हो जाने के कारण पंचायत को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। शुक्रवार को गांव में कोई पंचायत नहीं हो सकी। 

इसके बाद शनिवार को पंचायत के आयोजन को लेकर अटकलें लग रही थीं। लेकिन पूरे दिन में कोई पंचायत नहीं हो सकी। इस मामले में जब ग्रामीणों को टटौला गया तो पता चला कि इस मुददे को लेकर अचानक बढ़ी सियासी सरगर्मियां तेज होने के कारण पंचायत को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।

समझौता समिति में शामिल किए गए एक पक्ष के सदस्य एवं पूर्व प्रधान चंदपुर मजबता महेंद्र सिंह ने बताया कि गत दिवस भायला गांव में कार्तिकेय राणा के नेतृत्व में हुए हंगामे को देखते हुए फिलहाल शब्बीरपुर गांव में सुलहनामा पंचायत कराने के लिए उचित समय नहीं लग रहा था। इसलिए सुलहनामा पंचायत को अभी टाल दिया गया है। 


दूसरे पक्ष की ओर सदस्य चुने गए ग्राम प्रधान महेशपुर पप्पू उर्फ श्याम सिंह का भी यही कहना था कि पंचायत करने के लिए अभी समय उचित नहीं लग रहा है। इसलिए सियासी दखल कम होने और माहौल ठीक होने का इंतजार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed