फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Anger erupted over the broken road, officials were surrounded and a ruckus was created

Saharanpur News: टूटी सड़क पर फूटा गुस्सा, अधिकारियों का घेराव कर किया जमकर हंगामा

Tue, 22 Apr 2025 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted over the broken road, officials were surrounded and a ruckus was created

विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट रोड बनाने के नाम पर तोड़कर छोड़ी गई सड़क को लेकर क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नगर निगम के निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार के लोगों का घेराव कर हंगामा किया और खरी-खोटी सुनाई। ठेकेदार के लोगों को सड़क पर मुर्गा तक बनाने की बात कही।
दरअसल, सीएम ग्रिड योजना के तहत कलक्ट्रेट से हकीकतनगर तिराहा, आईएमए भवन, सदर कोतवाली को होते हुए दीवानी तिराहे तक स्मार्ट रोड बनाई जानी है। कार्य करीब चार महीने पहले शुरू कर दिया गया था, लेकिन सीवर लाइन डालने के बाद से काम रुका हुआ है। डेढ़ महीने से काम बंद है। ऐसे में टूटी सड़क पर दिनभर धूल के गुबार उड़ते हैं, जिनकी वजह से क्षेत्रवासी, व्यापारी और राहगीर परेशान हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस जन समस्या को लेकर सोमवार के संस्करण में धूल धक्कड़ भरी सड़क, कब मिलेगा राहत का रास्ता शीर्षक से प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित किया। असर यह हुआ कि डेढ़ महीने से सोए ठेकेदार और नगर निगम के निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव, सहायक अभियंता और अवर अभियंता मौके पर पहुंचे। इस पर क्षेत्रवासियों ने पार्षद अमित त्यागी के नेतृत्व में कार्यदायी संस्था के हकीकतनगर स्थिति अस्थायी दफ्तर जाकर निगम के निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार के लोगों का घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक हंगामा चला। पहले दफ्तर के अंदर और उसके बाद सड़क पर खरीखोटी सुनाई गई। ठेकेदार के लोगों को गालियां तक सुननी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed