फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   An oxygen plant could not run in the mock drill of the Government Medical College

राजकीय मेडिकल कॉलेज की मॉक ड्रिल में नहीं चल पाया एक आक्सीजन प्लांट

Sun, 14 Nov 2021 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
An oxygen plant could not run in the mock drill of the Government Medical College
राजकीय मेडिकल कालेज की मॉक ड्रिल में नहीं चल पाया एक आक्सीजन प्लांट
विज्ञापन

सरसावा। कुछ माह पहले जिले में कहर बरपाने वाले कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बचाव के लिए राजकीय मेडिकल कालेज में हुई मॉक ड्रिल में एक ऑक्सीजन प्लांट चल नहीं पाया। प्राचार्य ने स्वीकार किया कि कुछ मामूली खामियां रह गई, जिनका निवारण करने का प्रयास किया जा रहा है।

शनिवार को पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए एक विशेष माक ड्रिल की गई। डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. आनंद ने समस्त प्रक्रिया का बिंदुवार पूर्वाभ्यास किया था जिसमें मरीजों की आमद से लेकर वार्ड में भर्ती होने आईसीयू वार्ड में बेड की उपलब्धता, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सप्लाई, नर्सिंग स्टाफ, वार्डबॉय, स्वीपर, कैंटीन से भोजन आदि शामिल थे। मॉक ड्रिल के दौरान जहां चिकित्सकों की कमी साफ नजर आई। वहीं मेडिकल कॉलेज में स्थापित तीन ऑक्सीजन प्लांट में से केवल दो ही ऑक्सीजन उत्पादित कर पाए। जबकि एक प्लांट में ऑक्सीजन लीक हो गई। मेडिकल कॉलेज की तरफ से डॉ. सुशील शर्मा, डॉ. देवेंद्र बोरा मॉक ड्रिल में शामिल रहे। मॉक ड्रिल के संबंध में प्राचार्य अरविंद त्रिवेदी ने बताया अभी तक उनके पास मॉक ड्रिल की फाइनल रिपोर्ट नहीं आई है। मॉक ड्रिल में शामिल टीम ने उनको अवगत कराया था कि एक ऑक्सीजन प्लांट में कुछ गड़बड़ी पाई गई है। इसे ठीक कराने के लिए कंपनी से पत्राचार कर अवगत करा दिया गया है। जल्दी खामियों को दुरुस्त कर दिया जाएगा। प्राचार्य ने यह भी बताया कि ऑक्सीजन प्लांट के अलावा ऑक्सीजन सिलिंडर का भी काफी बड़ा भंडार मेडिकल कॉलेज के पास संग्रहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed