फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   An accident occurred near an iron bridge, two trucks fell into the ditch

लोहे के पुल के पास हुआ हादसा, दो ट्रक गिरे खाई में

Sat, 18 Jul 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
An accident occurred near an iron bridge, two trucks fell into the ditch
बिहारीगढ़ क्षेत्र में शिवालिक पहाडियों में पलटा ट्रक - फोटो : SAHARANPUR
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। दिल्ली देहरादून हाईवे पर शिवालिक की पहाड़ियों में लोहे के पुल के पास दो ट्रकों की टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गए। दोनों ट्रकों के चालकों के मामूली चोटें आई, घायलों को देहरादून अस्पताल भेजा। घटना शनिवार दोपहर बाद की है। दिल्ली देहरादून हाईवे पर एक ट्रक देहरादून की ओर तो दूसरा बिहारीगढ़ से देहरादून की ओर जा रहा था। जैसे ही दोनों ट्रक मोहंड से आगे लोहे के पुल के पास पहुंचे तो दोनों की आमने सामने से टक्कर हो गई। इससे दोनों ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गए। गनीमत रही कि दोनों ट्रकों के चालकों की जान बच गई। उन्हें मामूली चोट ही आईं हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को बाहर निकाला और इनमें से एक चालक प्रमोद पुत्र कृपाल निवासी पांडेय हेरा थाना शेरगढ़ जिला बरेली है। उसे तथा दूसरे चालक को देहरादून अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed