फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Amritsar-New Jalpaiguri Express will not run for 37 days

Saharanpur News: 37 दिन नहीं चलेगी अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस

Thu, 13 Apr 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 13 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Amritsar-New Jalpaiguri Express will not run for 37 days
सहारनपुर। गोंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर वाशेबल एप्रन (कंकरीट की सतह) का काम 15 अप्रैल से 29 मई तक चलेगा। जिसके चलते सहारनपुर से होकर जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 37 दिन तक निरस्त रहेगी। इससे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन


विभिन्न रेल मंडलों में ट्रैक पर काम करने के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। जिसकी वजह से ट्रेनें निरस्त की जा रही है, या फिर अपने निर्धारित समय से लेट चल रहीं हैं। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा। ट्रेनें दो से तीन घंटे की देरी से आ रही है।
विज्ञापन


अब रेलवे गोंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर काम कराएगा। इसके लिए ब्लॉक लिया गया है। वैसे कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, लेकिन उनमें एक ट्रेन सहारनपुर से होकर जाती है। ट्रेन नंबर 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 19 अप्रैल से 24 तक और ट्रेन नंबर 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस 21 अप्रैल से 26 मई तक रद्द रहेगी। यह ट्रेन साप्ताहिक है, जो अमृतसर से चलकर हर बुधवार को दोपहर पौने तीन बजे सहारनपुर आती है। इसी तरह न्यू जलपाईगुड़ी से सहारनपुर में हर शनिवार को सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed