फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Amrit Bharat Yojana work will be completed at the railway station by March

Saharanpur News: रेलवे स्टेशन पर मार्च तक पूरा हो जाएगा अमृत भारत योजना का काम

Fri, 12 Jan 2024 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 12 Jan 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Amrit Bharat Yojana work will be completed at the railway station by March
सहारनपुर। ए श्रेणी के रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना का काम मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। नया प्रवेश द्वार और पार्किंग बनकर तैयार हो गई है। फिलहाल सर्कुलेटिंग एरिया में काम तेजी से चल रहा। बृहस्पतिवार को अंबाला मंडल के डीआरएम ने सहारनपुर पहुंचकर अमृत भारत योजना के विकास कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट देखी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत सुंदरीकरण का काम चल रहा है। डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया सुबह करीब 10:15 बजे सहारनपुर पहुंचे। सबसे पहले पार्सल कार्यालय पहुंचे और यहां पुराने मामले की जानकारी ली। इसके बाद रिजर्वेशन कार्यालय के बाहर सड़क का निरीक्षण किया। जीपीओ रोड स्थित नए प्रवेश द्वार और वाहन पार्किंग देखी। लकड़ी पुल के बराबर में बनने वाले पुल की तैयारियों को परखा।
विज्ञापन

सेकेंड एंट्री गेट पर पुल के विस्तार के बारे में अधिकारियों से जानकारी हासिल की। रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि अमृत भारत योजना का काम तेजी से चल रहा है। जिसे हम मार्च 2024 तक पूरा कर लेंगे। जीपीओ रोड पर नया प्रवेश द्वार बन चुका है। इसी से रेलवे स्टेशन पर प्रवेश मिलेगी। रेलवे परिसर में शौचालय के पास बनी पार्किंग भी शिफ्ट कर दी है। इसके अलावा सर्कुलेटिंग एरिया, रेलवे स्टेशन पर भवन मरम्मत का काम जारी है। 15 से 20 दिनों में प्रगति देखने को मिलेगी। दो से तीन महीने में लिफ्ट की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय से निर्देश मिलने पर शुरू करेंगे स्पेशल ट्रेन
डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने कहा कि अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन संचालन को लेकर मुख्यालय से कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। जैसे ही निर्देश मिलते हैं। उसके बाद अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed