{"_id":"61e06d9bda0fcc5ba71e1346","slug":"amount-arrived-in-the-account-of-2-80-lakh-e-shram-card-holders-saharanpur-news-mrt573232919","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.80 लाख ई श्रम कार्ड धारकों के खाते में आई राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.80 लाख ई श्रम कार्ड धारकों के खाते में आई राशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। आपदा राहत योजना के तहत जनपद में असंगठित क्षेत्र के कामगारों और निर्माण श्रमिकों के बैंक खातों में 28 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि पहुंच चुकी है। इसके तहत अब तक 280546 श्रमिकों के खाते में एक- एक हजार रुपये की धनराशि पहुंची है, जबकि जनपद के 12.10 लाख श्रमिकों के खाते में यह धनराशि पहुंचनी है।
असंगठित क्षेत्र के कामगारों और पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को आपदा राहत सहायता योजना के तहत भरण पोषण भत्ता देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन जनवरी को शुभारंभ किया था। इस योजना के तहत जनपद में अब तक 280546 श्रमिकों के बैंक खाते में एक-एक हजार रुपये की राशि पहुंच गई है। इनमें 195272 पंजीकृत निर्माण श्रमिक और 85274 असंगठित क्षेत्र के ई-श्रम कार्ड धारक श्रमिक शामिल हैं, जबकि जनपद में असंगठित क्षेत्र एवं निर्माण श्रमिक के तौर पर 12.10 लाख श्रमिक पंजीकृत हैं। उप श्रमायुक्त शक्तिसेन मौर्य ने बताया कि अब तक जनपद में 28 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि श्रमिकों के खाते में पहुंच चुुकी है।
सभी श्रमिकों का टीकाकरण अनिवार्य
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दुकानों और वाणिज्य अधिष्ठानों में कार्यरत सभी श्रमिकों का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर उप श्रमायुक्त शक्तिसेन मौर्य ने व्यापारी संगठनों, ट्रांसपोर्टर्स और वुड कार्विंग से जुडे़ विभिन्न संगठनों के अध्यक्षों को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि सभी संगठन अपने से जुड़ी दुकानों और वाणिज्य अधिष्ठानों में कार्यरत सभी श्रमिकों का टीकारण कराएं, साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जाए।