{"_id":"6a5fc7885be16237dd0c5d42","slug":"ammonia-gas-leak-at-former-mps-meat-factory-14-female-workers-faint-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-180120-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पूर्व सांसद की मीट फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव, 14 महिला श्रमिक बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पूर्व सांसद की मीट फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव, 14 महिला श्रमिक बेहोश
Wed, 22 Jul 2026 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
गागलहेड़ी(सहारनपुर)। पूर्व सांसद व सपा के वरिष्ठ नेता हाजी फजलुर्रहमान की हरोड़ा स्थित एएलएम मीट फैक्टरी में मंगलवार शाम अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इससे वहां भगदड़ मच गई। गैस के कारण 14 महिला श्रमिक बेहोश हो गईं, जिन्होंने उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार शाम करीब चार बजे फैक्टरी में अचानक अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। देखते ही देखते गैस फैक्टरी के कार्यस्थल में फैल गई। तभी वहां पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सभी बाहर निकलने लगे। इस दौरान 14 महिला श्रमिकों को सांस लेने में परेशानी होने लगी, चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गईं। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी प्रभावित महिलाओं को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू कराया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम और एसएसपी के साथ ही एसपी सिटी नगर व्योम बिंदल, एसडीएम सदर सुबोध कुमार तथा अग्निशमन विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंचे। इसके बाद अधिकारियों ने फैक्टरी में पहुंचकर गैस रिसाव के कारणों की जांच कराने के आदेश दिए। बता दें, कि पूर्व सांसद की फैक्टरी का कामकाज उनके भाई तस्लीम कुरैशी देखते हैं।
विज्ञापन
इन महिलाओं की हालत बिगड़ी
हालत बिगड़ने वालों में अमरीन, रुखसार, शकीला, सरवीन, मिस्बा, नाजरीन, फमीना, शहरीन, नजमा, गुलशन, निशा, शकीबा, सरिमन और गुलशाना शामिल हैं।
प्राथमिक जांच में गैस रिसाव की जानकारी सामने आई है। अग्निशमन और प्रदूषण विभाग समेत अन्य तकनीकी टीम को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अरविंद कुमार चौहान, डीएम