{"_id":"58a0a86d4f1c1b5933d84469","slug":"amit-shah-today-grjenge-sarsawa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसावा में आज गरजेंगे अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसावा में आज गरजेंगे अमित शाह
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 13 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : फाइल फोटो
सहारनपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को नकुड़ विधानसभा के सरसावा में चुुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह रैली इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि यहां लोकसभा चुुनाव में मोदी की बोटी बोटी की धमकी देने वाले इमरान मसूद गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे में सियासी दिग्गजों की निगाह अमित शाह पर होगी कि रैली में वे क्या उन पुरानी बातों का जवाब देंगे। दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहारनपुर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
वे नकुड़ विधानसभा प्रत्याशी डा. धर्मसिंह सैनी के पक्ष में सरसावा के अशोक विहार मैदान में चुनावी रैली करेंगे। करीब 12 बजे पहुंचकर वे यहां एक बजे तक रहेंगे। इस रैली पर सियासी दिग्गजों की निगाह इसलिए भी है क्योंकि यह दूसरे चरण की अंतिम रैली है।
विज्ञापन