फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Amin made 40 percent of the test

40 प्रतिशन ने छोड़ी अमीन की परीक्षा

Mon, 22 Aug 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 22 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Amin made 40 percent of the test
परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित अमीन की परीक्षा 40 फीसदी अभ्यर्थी देने ही नहीं पहुंचे। परीक्षा शहर के 32 केंद्रों पर सम्पन्न हुई। 
विज्ञापन


रविवार को शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हुई। पहली  पाली की परीक्षा सुबह दस बजे       से दोपहर साढ़े बारह बजे तक  और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर डेढ़ बजे से ढाई बजे तक सम्पन्न हुई।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए शहर में 32 परीक्षा केंद्र बनाये गए थे। समस्त केंद्रों पर सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किये गए थे। केंद्रों के नजदीक फोटो स्टेट आदि की दुकानों को बंद रखा  गया। कई परीक्षा केंद्रों अभ्यर्थी निर्धारित समय से देरी से पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा से देर रखा गया। परीक्षा के नोडल अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि परीक्षा शांति पूर्वक ढंग से सम्पन्न हो गई। परीक्षा में करीब 60 फीसदी अभ्यर्थी ही शामिल हुए। जबकि 40 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 


उधर, परीक्षा को लेकर शहर में जगह जगह जाम की स्थिति भी बनी रही। घंटाघर से लेकर पुराने शहर के कई इलाकों में जाम लगने के कारण अभ्यर्थियों और राहगिरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed