{"_id":"6206a92b8a01c100543ba29f","slug":"ambulance-carrying-dead-body-stopped-for-pm-s-convoy-saharanpur-news-mrt576655833","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव ले जा रही एंबुलेंस को पीएम के काफिले के लिए रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव ले जा रही एंबुलेंस को पीएम के काफिले के लिए रोका
विज्ञापन
देहरादून रोड़ पर पुलिस से गुहार लगाती युवती
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले के लिए पुलिसकर्मियों ने शव ले जा रही एंबुलेंस को रोक लिया। एंबुलेंस को जाने देने के लिए मृतका की बेटी पुलिसकर्मियों से गुहार लगाती रही, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन पुलिसकर्मियों ने प्रधानमंत्री का काफिला गुजरने के बाद ही एंबुलेंस को जाने की अनुमति दी।
प्राइवेट एंबुलेंस चालक ने बताया कि बृहस्पतिवार को परिजन एंबुलेंस से महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने बाहर आकर एंबुलेंस में लेटी महिला की नब्ज देखकर उसे मृत घोषित कर दिया। चालक ने बताया कि नियमानुसार यदि एंबुलेंस शव को लेकर जाती है तो सायरन नहीं बजाना चाहिए। एंबुलेंस कुछ मिनट तक जाम में फंसे होने के बाद पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस में आकर पूछताछ भी की। उन्हें बताया गया कि एंबुलेंस में शव है। इस पर उन्होंने थोड़ा रुकने की बात कही। इसके बाद मृतका की बेटी एंबुलेंस से उतरी और तिराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों से एंबुलेंस जाने देने की गुहार लगाने लगी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
------
प्रधानमंत्री के काफिले की वजह से एंबुलेंस में महिला की मौत नहीं हुई है। जो एंबुलेंस रुकी हुई थी उसमें पहले से महिला का शव था। प्रधानमंत्री का काफिला सामने ही था, जिसके गुजरने के बाद एंबुलेंस को जाने दिया गया। इस संबंध में मौके पर तैनात रहे पुलिस अधिकारियों से बात हुई है।
विज्ञापन
राजेश कुमार, एसपी सिटी।