फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ambala road submerged due to light rain

Saharanpur News: मामूली बारिश से जलमग्न हुई अंबाला रोड

Sun, 30 Apr 2023 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 30 Apr 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Ambala road submerged due to light rain
मामूली सी बरसात में जलमग्न हुई अंबाला रोड
सरसावा। कसबे में रविवार देर शाम हुई बरसात में अंबाला रोड जलमग्न हो गई। इससे जनमानस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रविवार शाम को हुई बरसात जनता को परेशान कर गई। दरअसल अंबाला रोड मामूली से बरसात में ही जलमग्न हो जाती है जिसका नजारा रविवार शाम को भी देखने को मिला तथा सड़क पर चारों ओर पानी हो गया। सड़क पर नकुड़ तिराहे से लेकर पेट्रोल पंप तक करीब 500 मीटर के क्षेत्र में पूरी सड़क जलमग्न हो गई। इसमें वाहनों को रेंगकर गुजरना पड़ा। स्थिति ये बनी की अंबाला रोड पर स्थित भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय का मुख्य द्वार भी जलमग्न हो गया। जिससे आवागमन बाधित हो गया।

अंबाला रोड पर निवास करने वाले रणवीर, दीपक, संजय सैनी, विवेक आदि ने कहा कि वे बीते पांच साल से अंबाला रोड पर पानी भरने की समस्या से जूझ रहे हैं। इसका प्रमुख कारण ये है की अंबाला रोड पर नाले की ऊंचाई सड़क से अधिक है। इस कारण पानी नाले में ना जाकर सड़क पर जमा होकर तालाब का रूप ले लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed