{"_id":"618e92e631bf66515513f6ab","slug":"ambala-drm-received-threat-letter-by-lashkar-e-taiba-to-blow-up-saharanpur-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला डीआरएम को मिला धमकी भरा पत्र: लश्कर-ए-तैयबा ने सहारनपुर सहित कई रेलवे स्टेशनों को दी उड़ाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला डीआरएम को मिला धमकी भरा पत्र: लश्कर-ए-तैयबा ने सहारनपुर सहित कई रेलवे स्टेशनों को दी उड़ाने की धमकी
Fri, 12 Nov 2021 09:44 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 12 Nov 2021 09:44 PM IST
सार
एहतियातन शुक्रवार को भी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने चेकिंग अभियान चलाया। स्थानीय अभिसूचना इकाई, डॉग स्क्वॉड से भी छानबीन कराई गई।
विज्ञापन
सहारनपुर रेलवे स्टेशन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के सिटी रेलवे स्टेशन पर आतंकी धमकी भरा पत्र मिलने से पहले अंबाला के डीआरएम कार्यालय पर भी इसी तरह का धमकी भरा पत्र पहुंचा था। उसमें भी अंबाला डिवीजन के सहारनपुर सहित आठ रेलवे स्टेशनों पर बम धमका करने की धमकी दी गई थी। इसी के चलते रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चल रहा है, जो शुक्रवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
दो दिन पहले ही मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर आतंकी धमकी भरी चिट्ठी पहुंची थी। मालूम चला है कि अक्तूबर माह के अंतिम सप्ताह में अंबाला डिवीजन के डीआरएम कार्यालय पर भी ऐसी ही चिट्ठी आई थी। उसमें सहारनपुर, अंबाला छावनी सहित कई रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा देने की धमकी लिखी हुई थी। चिट्ठी पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एरिया कमांडर लिखा था, लेकिन किसी का नाम नहीं था। इस पत्र को आरपीएफ और जीआरपी के पास भेज दिया गया था, ताकि यह जांच की जा सके कि पत्र कहां से आया। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ कि धमकी भरी चिट्ठी कहां से आई। यह भी संभावना है कि किसी ने शरारत की हो।
विज्ञापन
वहीं, एहतियातन शुक्रवार को भी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने चेकिंग अभियान चलाया। स्थानीय अभिसूचना इकाई, डॉग स्क्वॉड से भी छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
उधर, डीआरएम गुरिंदर मोहन सिंह का कहना है कि धमकी भरी चिट्ठी मिली थी, जिसे आरपीएफ के माध्यम से सिविल पुलिस के पास जांच के लिए भेज दिया था। अभी यह पता नहीं चला है कि चिट्ठी किसने भेजी। यह जांच करना पुलिस का कार्य है।