{"_id":"587143484f1c1bde07158453","slug":"amar-won-the-gold-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर ने जीता स्वर्ण पदक
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 08 Jan 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
आगरा से पदक जीत कर लौटे सहारनपुर के खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो से चार जनवरी को आगरा में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर वुशू प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ी अमर ने 85 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। अमर अब 25 से 30 जनवरी तक रांची, झारखंड में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय सीनियर वुशू प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेगा।
आगरा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें जनपद के 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 56 किग्रा भारवर्ग में अर्जुन सिंह ने कांस्य पदक, 56 किग्रा भार वर्ग में महिला खिलाड़ी आयशा धीमान ने कांस्य पदक, 45 किग्रा भारवर्ग में मानसी कपिल ने कांस्य पदक पर प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सोनवीर सिंह को बेस्ट रेफरी का अवार्ड दिया गया।
टीम की वापसी पर नगर के डा. भीमराव स्पोर्ट्स स्टेडियम में पदक विजेता खिलाड़ी और कोच को जिला ओलंपिक संघ के सचिव डा. एके गुप्ता और उप क्रीड़ाधिकारी काशी नरेश यादव को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिवनंदन, ब्रिजेश कुमार, आकाश कुमार, रविंद्र कुमार, सविता देवी, विराट, मोहित कुमार, अनुज कुमार, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।