फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Amar Ujala Shopping Cornwall Stalls and swings decorated in

अमर उजाला शॉपिंग कॉर्निवाल में सजे स्टॉल्स और झूले

Sat, 25 Mar 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 25 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Shopping Cornwall Stalls and swings decorated in
कार्निवल के लिए लगे झूले। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में  अमर उजाला और इवेंट पैराडाइज की ओर से साउथ सिटी मैदान पर आयोजित अमर उजाला शॉपिंग कॉर्निवल शुक्रवार से शुरू हो गया। इसमें तमाम तरह के आइटम के स्टॉल, खानपान की दुकानें और मनोरंजन के लिए झूले सज गए। पहले दिन की शाम बड़ी संख्या में लोग कॉर्निवल देखने पहुंचे थे। 
विज्ञापन

शॉपिंग कॉर्निवल में रियेल स्टेट से लेकर तमाम तरह के आइटम बनाने वाली कंपनियां अपने उत्पाद लेकर पहुंचे हैं। दुपहिया और चौपहिया वाहनों से लेकर  तरह-तरह के परिधान, सोफा, बेड, फर्नीचर, दवाएं, इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान, ज्वैलरी, श्रृंगार का सामान आदि उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


अनेक शिक्षण संस्थाओं ने भी अपने स्टॉल लगाए हैं। साथ ही खानपान के शौकीनों का भी विशेष ध्यान रखा गया है, जिनके लिए चाइनीज, बंगाली, पंजाबी, महाराष्ट्रीयन, राजस्थानी, गुजराती व्यंजन उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों और युवाओं के लिए वाटर बोटिंग, ऊंट की सवारी, तरह-तरह के झूले, लाइव म्यूजिक, क्रिकेट जोन और विभिन्न तरह के खेल भी रहेंगे। प्रतिदिन रंगारंग कार्यक्रम होगा। अनेक स्टॉल्स पर ऑन स्पॉट बुकिंग पर कंपनियां विशेष छूट दे रही हैं। ऐसे में लोगों के पास फायदा उठाने का खास मौका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed