फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Amar Ujala felicitated CBSE board toppers

Saharanpur News: सीबीएसई बोर्ड के टॉपरों को अमर उजाला ने किया सम्मान

Sun, 14 May 2023 10:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala felicitated CBSE board toppers
अमर उजाला की ओर से सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट का जिला टॉपर ऋतिक अनेजा परिवार के सा​थ काटते हुए
- टॉपर्स के साथ काटा गया केक और दिया प्रमाण पत्र
विज्ञापन


फोटो समाचार -
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल में तन्मय जग्गा और इंटरमीडिएट में ऋतिक अनेजा ने जिला टॉप किया था। इस पर अमर उजाला की ओर से केक काटकर दोनों टॉपर्स को सम्मानित किया।
12 मई को सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित किए गए थे। हाईस्कूल में पाइनवुड स्कूल के छात्र तन्मय जग्गा ने 99.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले के टॉपर रहे थे। उनका परिवार बाजोरिया रोड स्थित चर्च कंपाउंड में रहता है। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्र ऋतिक अनेजा ने 99 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। इनका परिवार नुमाइश कैंप स्थित गोपाल नगर में रहता है।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से दोनों मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। केक काटकर खिलाया और खुशियां मनाईं। उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान दोनों मेधावी छात्रों ने कहा कि अमर उजाला पढ़ना उन्हें काफी अच्छा लगता है। काफी कुछ सीखने को मिलता है। कईं बातें ऐसी होती हैं, जो अमर उजाला में ही पढ़ने को मिलती है। घर पर भी अमर उजाला अखबार ही आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दोनों परिवारों से नितिन कुमार जग्गा, दीपिका जग्गा, अर्चना जग्गा तथा राजकुमार अनेजा, रजनी अनेजा, ओमप्रकाश अनेजा, प्रेमरानी अनेजा, अंकुश, शिवम, मयंक, वंश, बबली, राजेंद्र, पूजा आदि रहे।

अमर उजाला की ओर से सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट का जिला टॉपर ऋतिक अनेजा परिवार के साथ काटते हुए

अमर उजाला की ओर से सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट का जिला टॉपर ऋतिक अनेजा परिवार के साथ काटते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed