फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   amar ujala aprajita abhiyan

‘...हट गई 370 है अब गद्दारों की खैर नहीं’

Fri, 15 Nov 2019 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
amar ujala aprajita abhiyan
अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली बच्चें। - फोटो : SAHARANPUR
‘...हट गई 370 है अब गद्दारों की खैर नहीं’
विज्ञापन

शाकंभरी (सहारनपुर)। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को फतेहपुर कलां गांव स्थित भगवती देवी विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में बाल कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें नन्हें कवियों ने वीर और हास्य रस की कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बाल कवि सम्मेलन का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सम्मेलन की शुरुआत वीर रस की कविता से हुई। कक्षा 8 के छात्र अतुल चौहान ने सुनाया, तोड़ दी 370 चेहरों पे खुशहाली आई है, दीप जलाओ देश में आज एक और दिवाली आई है। जो सच्चे हिंदुस्तानी हैं हमको उनसे बैर नहीं, हट गई 370 है अब गद्दारों की खैर नहीं। सम्मेलन का संचालन कर रहे इसी कक्षा के शाकिब ने हास्य रस की कविता सुनाकर सभी को लोटपोट कर दिया। उसने पढ़ा एक शेर की शादी में हर कोई शेर था, खाने वाला, खिलाने वाला, गाने वाला और बजाने वाला भी शेर था, वहीं शादी में एक चूहा नाच रहा था, लोगों ने बोला ये कब शेर था, हाथ जोड़कर चूहा बोला कि शादी से पहले मैं भी बब्बर शेर था। कक्षा 6 के इशांत चौहान ने नारी के सम्मान में अपनी कविता पढ़ी, ऐ मेरे देश की नारी तू क्यूं इतनी बेचारी, तेरी शक्ति तेरी भक्ति तेरा हर एक रूप बड़ा, तू ही दुर्गा, तू ही काली सबने यह स्वीकार किया। कक्षा 8 की आफिया ने सुनाया, मैं हूं बंदी तेरी तूने ने पत्थर में कीड़ा निकाला। दिव्यम शर्मा ने हास्य कविता सुनाई, जिसे सुनकर बच्चे अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उसने सुनाया, नारी फायर ब्रिगेड का कार्य नहीं कर सकती, क्योंकि उनका काम आग बुझाने का नहीं आग लगाने का है। कक्षा 4 की मोनिका ने पढ़ा, हमको मन की शक्ति दें मन विजय करें, दूसरे की जय से पहले खुद को जय करें। कक्षा 5 की वैष्णवी शर्मा एवं चाहत ने शौक यहीं अरमान यहीं, कि हम कुछ करके दिखलाएं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इनके अलावा कक्षा 6 के सक्षम, कक्षा एक की परि शर्मा आदि ने भी अपनी कविताओं के माध्यम सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य अरुणा चौहान, राजकुमार चौहान, आजाद कुमार, जितेंद्र कुमार, सुशील कुमार, वैशाली चौहान, स्वाति चौहान, अर्चना शर्मा, सुनीता, रश्मि आदि अध्यापिकाओं एवं अध्यापकों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन

-----------------------------------
अमर उजाला द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से जिस तरह से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया है, वह अपने आप में एक सराहनीय पहल है। इस अभियान से महिलाओं का जुड़ना समस्त नारी समाज को गौरवान्वित करता है। अरुणा चौहान, उप प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------
अपराजिता अभियान के तहत अमर उजाला ने नन्हीं प्रतिभाओं को जो मंच दिया है, वह उसके लिए अमर उजाला के आभारी है। इस तरह के प्रयासों से बच्चों में एक नई अनुभूति का संचार होता है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। राजकुमार शर्मा, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed