फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Amar Singh visited the district many times

जनपद में कई बार आए थे अमर सिंह

Sat, 01 Aug 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Amar Singh visited the district many times
सहारनपुर पहुंचे ठाकुर अमर सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राज्यसभा सदस्य ठाकुर अमर सिंह का शनिवार को सिंगापुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। सहारनपुर जनपद से उनका गहरा नाता रहा है। वे जिले में कई बार आए। उन्होंने दो बार बड़गांव और एक बार सहारनपुर शहर में हुई जनसभा को संबोधित किया। सपा के आजीवन प्रदेश अध्यक्ष रहे स्वर्गीय चौधरी रामशरण दास की तेरहवीं में भी वे सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साथ शामिल हुए थे।
विज्ञापन

सांसद और लंबे समय तक सपा के कद्दावर नेता रहे अमर सिंह का जिले से खास नाता रहा है। उनकी मौत की खबर से पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद आहत हैं। उन्होंने बताया कि ठाकुर अमर सिंह बेहद दोस्त नवाज आदमी थे। उनके निधन से उन्हें व्यक्तिगत नुकसान हुआ है। वर्तमान राजनीति में इस तरह के दोस्त नवाज लोग कम ही हैं। उन्होंने सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की राजनीति को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका अदा की थी।
विज्ञापन

ठाकुर अमर सिंह ने करीब चार बार सहारनपुर जनपद में हुई पार्टी की जनसभाओं में शिरकत की। इसमें दो बार तो वे बड़गांव ही आए थे। दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी मैदान पर भी उन्होंने जनसभा को संबोधित किया था। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे चौधरी जगपाल दास गुर्जर बताते हैं कि उनके पिता और समाजवादी पार्टी के आजीवन प्रदेश अध्यक्ष रहे स्वर्गीय चौधरी रामशरण दास की गांव अलाउद्दीनपुर में हुई तेरहवीं में तीन दिसंबर 2008 को वे तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के साथ शामिल हुए थे। गंगोह के गांव मानपुर कदीम में एक शादी समारोह में भी उन्होंने शिरकत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed