{"_id":"6470ebb36743817f1809f0d7","slug":"aman-died-due-to-negligence-of-mall-management-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-3170-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मॉल प्रबंधन की लापरवाही से हुई अमन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मॉल प्रबंधन की लापरवाही से हुई अमन की मौत
विज्ञापन
- काफी समय से खराब पड़ी थी लिफ्ट, कोई संकेतक भी नहीं लगाया था
- तीन बच्चों के सिर न उठ गया पिता का साया
-- सवा माह पहले भी चार युवकों ने लिफ्ट ठीक कराने को मैनेजर से की थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित जीएनजी मॉल की खराब लिफ्ट से नीचे गिरने वाले अमन कुमार की मौत मॉल प्रबंधन की लापरवाही से हुई है। यह लिफ्ट काफी समय से खराब पड़ी है। यहां कोई इस बात का संकेतक भी नहीं लगाया था। सवा महीने पहले चार युवकों ने मैनेजर से लिफ्ट ठीक कराने को शिकायत की थी, लेकिन इसके बाद भी इस पर ध्यान नहीं दिया गया।
कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव मोहम्मलपुर बहलोलपुर निवासी अमन कुमार की मौत से तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। अमन के तीन छोटे बच्चे हैं। पांच साल का सबसे बड़ा बेटा है, उससे छोटी पुत्री और सबसे छोटा एक साल का पुत्र है। अमन का एक भाई है, जो बेंगलुरु में नौकरी करता है।अमन कुमार की मौत से जहां परिजनों में कोहराम मचा है, वहीं ग्रामीणों भी गमजदा हैं और मॉल प्रबंधन के खिलाफ गुस्सा है।
लगाई होती बेरीकेडिंग या रास्ता किया होता बंद तो न होती मौत
भीम आर्मी के वरिष्ठ नेता कमल वालिया का कहना है कि लिफ्ट काफी समय से खराब है। उसमें खड़े होने का फर्श ही नहीं है। मॉल की ओर से लिफ्ट खराब होने का न कोई बोर्ड लगा रखा था और न ही लिफ्ट को सील करके बंद कर रखा था। लिफ्ट की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी बेरीकेडिंग नहीं लगाई गई थी। यह स्थिति तब है, जब सवा माह पहले भी हादसा होने से बचा था तब प्रबंधन को इसकी शिकायत भी की गई थी।
विज्ञापन
मैनेजर और मालिक को जेल भेजने की मांग
- पुलिस ने मॉल को बंद कराया
सहारनपुर। हादसे के बाद मॉल परिसर में ग्रामीण, परिजन और भीम आर्मी के कार्यकर्ता एकत्र हो गए। ग्रामीण कुलदीप और भीम आर्मी नेता कमल वालिया ने कहा कि पूरी घटना में मॉल प्रबंधन की लापरवाही उजागर हो रही है। पुलिस-प्रशासन को मॉल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उनकी मांग है कि मैनेजर और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए। वहीं, फिलहाल मॉल को पुलिस ने बंद करा दिया है। एसपी सिटी का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई होगी। अमन के रिश्तेदार भाई पंकज, सोनू और विपिन ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी है।