फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Alvida jumma namaz: Uproar after namaz in Saharanpur, slogans of 'Allah Hu Akbar', clashes with police

यूपी: अलविदा जुमे की नमाज के बाद सहारनपुर में  हंगामा, लगे 'अल्लाह हू अकबर' के नारे, पुलिस से नोकझोंक

Fri, 29 Apr 2022 03:35 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 29 Apr 2022 03:35 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज के बाद हंगामा हो गया। इस दौरान कुछ युवकों ने 'अल्लाह हू अकबर' के नारे भी लगाए। वहीं इस दौरान युवकों की पुलिस से जमकर नोकझोंक भी हुई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा कर शांत कराया।

विज्ञापन
Alvida jumma namaz: Uproar after namaz in Saharanpur, slogans of 'Allah Hu Akbar', clashes with police
सहारनपुर में हंगामे के बाद मौजूद पुलिस फोर्स - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शहर की प्रमुख फव्वारा चौक स्थित जामा मस्जिद पर अलविदा जुमे की नमाज के बाद युवकों ने हंगामा कर दिया। सड़क पर नमाज पढ़ने को रोके जाने को लेकर गुस्साए युवकों ने करीब आधे घंटे तक 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाए। पुलिस से युवकों की जमकर नोकझोंक हुई।

विज्ञापन


जानकारी के अुनसार शहर की जामा मस्जिद पर अलविदा जुमे की नमाज के लिए लोग एकत्र हुए थे। नमाज होने के बाद कुछ युवकों ने हंगामा कर दिया और अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने शुरू कर दिए। सूचना पर पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और युवकों से बात की। इस दौरान कुछ युवकों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


मौके पर नगर कोतवाली के अलावा आरएएफ और पीएसी बल भी तैनात किया गए। पता लगने पर आसपास के थानों की पुलिस फोर्स को भी मौके पर बुला लिया गया। करीब आधा घंटा तक युवकों ने जमकर हंगामा काटा और 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाते रहे। इसके बाद पुलिस ने युवकों को वहां से हटाया, तो वह चौकी सराय की तरफ चले गए और वहां भी हंगामा करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता लगने पर डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी आकाश तोमर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने हंगामा कर रहे युवकों को समझाकर मामला शांत कराया। 

यह भी पढ़ें: देवबंद मदरसा : सात साल से रह रहे बांग्लादेशी छात्र को एटीएस ने हिरासत में लिया, पाक कनेक्शन की भी आशंका

वहीं, जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलाना मौलवी फरीद का कहना है कि कुछ युवकों ने हंगामा किया था। अलविदा जुमे की नमाज सकुशल संपन्न हो गई है। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।

फैल गई दहशत
बताया गया कि जामा मस्जिद के बाहर युवकों द्वारा हंगामा किए जाने का पता लगते ही शहर भर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और आसपास के व्यापारियों में भी दहशत का माहौल बन गया।

शहर में अफवाह फैल गई कि जामा मस्जिद के बाहर बवाल हो गया है। इसको लेकर बाजारों से लोग घरों की तरफ लौटना शुरू हो गए। वहीं, आसपास की कुछ दुकानें भी बंद हो गई। बाद में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मामला शांत कराया।

एसएसपी आकाश तोमर का कहना है शहर की जामा मस्जिद पर अलविदा जुमे की नमाज के बाद लौट रहे कुछ युवकों ने मीडियाकर्मियों द्वारा सवाल किए गए जिसके जवाब में युवकों ने हल्ला गुल्ला करना शुरू कर दिया। इसके बाद नारे लगाने शुरू कर दिए।

हालांकि आधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है, जिन मीडियाकर्मियों ने भ्रामक और अफवाहपूर्ण सवाल किए गए हैं उनसे भी स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed