फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Along with the tour, people will now know the history of Company Bagh

Saharanpur News: सैर के साथ ही अब कंपनी बाग का इतिहास भी जानेंगे लोग

Mon, 06 Feb 2023 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 06 Feb 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Along with the tour, people will now know the history of Company Bagh
कंपनी बाग में ऐसा तैयार किया जायेगा मॉडल
सहारनपुर। महानगर के नागरिक अब कंपनी बाग में सुबह-शाम की सैर करने के साथ ही उसके इतिहास से भी रूबरू हो सकेंगे। इसके लिए कंपनी बाग के तीनों द्वारों पर न सिर्फ वहां का मानचित्र लगाया जाएगा, बल्कि एक बोर्ड पर इसका इतिहास भी लिखवाया जाएगा। यह कार्य सहारनपुर विकास प्राधिकरण कराएगा। इसके लिए उन्होंने मॉडल तैयार करा लिया है।
विज्ञापन


जनपद के प्रसिद्ध कंपनी बाग की स्थापना मुगलकाल में 17वीं शताब्दी में की गई थीं। इसमें आम, अमरूद, लीची सहित अन्य फलों के पौधे हैं। कंपनी बाग परिसर में प्रतिवर्ष मंडल स्तरीय पुष्प एवं फलों की प्रदर्शनी का आयोजन होता है, साथ ही कंपनी बाग में फल एवं सब्जी उत्कृष्टता केंद्र का निर्माण भी किया जा रहा है। इसमें किसानों को विभिन्न प्रकार के पौधों के अलावा सब्जियों की अगेती एवं उच्च गुणवत्ता युक्त पौध भी सस्ती दरों पर मिलेगी। इसके अलावा हर्बल गार्डन बनाने का कार्य भी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


करीब 125 एकड़ में फैले कंपनी बाग में बड़ी संख्या में महानगर के नागरिक सुबह और शाम को सैर करने के लिए आते हैं। घूमने के साथ ही यहां पर काफी संख्या में लोग योग भी करते हैं। सैर करने वालों की सुविधा के लिए इसके तीनों द्वारों पर बोर्ड लगाकर कंपनी बाग का मानचित्र और इतिहास लिखवाया जाएगा। इसके अलावा लोगों के बैठने के लिए तीन शेड भी बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द शुरू होगा कार्य

कंपनी बाग के नवाबगंज, बेरीबाग और माधवनगर द्वारों पर मानचित्र और इतिहास लिखे बोर्ड लगवाए जाएंगे, साथ ही सैर करने वालों की सुविधा के लिए तीन शेडों का भी निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य को सहारनपुर विकास प्राधिकरण करा रहा है। इसके मॉडल को तैयार कर लिया गया है।

- सुरेश कुमार, संयुक्त निदेशक औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र।

कंपनी बाग में ऐसा तैयार किया जायेगा मॉडल

कंपनी बाग में ऐसा तैयार किया जायेगा मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed