{"_id":"6a6a59e2201fdce9c409a5c4","slug":"along-with-devotion-to-shri-ram-saharanpur-chaunsa-will-spread-sweetness-across-the-country-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-180628-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: श्रीराम की भक्ति के साथ देशभर में मिठास घोलेगा सहारनपुर का चौसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: श्रीराम की भक्ति के साथ देशभर में मिठास घोलेगा सहारनपुर का चौसा
Thu, 30 Jul 2026 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। दुनियाभर में धूम मचाने के बाद जिले के चौसा का स्वाद प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित देश की अतिविशिष्ट हस्तियां चखेंगी। मंडी परिसर स्थित पैक हाउस से 20 क्विंटल चौसा आम भेजा गया है। खास बात है कि इस बार की पैकिंग में अयोध्या स्थित भगवान श्रीराम मंदिर की झलक दिखाई देगी।
हर वर्ष मंडी समिति द्वारा देशभर की हस्तियों के लिए आम भेजा मुख्यमंत्री को भेजा जाता है। इस बार भी मंडी समिति द्वारा मुख्यमंत्री को 50 क्विंटल आम भेजा जाना है। पहली खेप 20 क्विंटल की रवाना की गई है। इससे पहले आम खरीद के लिए मंडी समिति ने बागवानों से संपर्क किया। खरीद के बाद आम को मैंगो पैक हाउस में लाया गया, जहां पर इनकी छंटनी की गई। अधिकारियों के मुताबिक यदि 20 क्विंटल आम की खरीद होती है तो भेजने लायक मात्र तीन से चार क्विंटल आम ही बचता है।
छंटनी के बाद आम को पैक हाउस में ट्रीटमेंट से गुजारा गया। इसका फायदा है कि इससे आम में कीटाणु लगने की गुंजाइश न के बराबर रह जाती है। इस बार आम की पैकिंग के लिए विशेष पैकेट प्राप्त हुए हैं। इन पैकेट पर श्रीराम मंदिर का चित्र बना है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की फोटो भी लगी है। इन्हीं पैकिंग में जिले का चौसा आम देशभर में उपहार के तौर पर मुख्यमंत्री द्वारा भेजा जाएगा। एक पैकेट में तीन किलो आम हैं। आम का वजन भी खास मानक का होता है। भेजे गए आम का वजन 300 से 350 ग्राम के बीच का है। इससे एक पैकेट में नौ से दस आम ही पैक होते हैं। इसका फायदा यह है कि आम दबते नहीं और उनमें पैक होने के बाद दाग भी नहीं लगता है।
विज्ञापन
मंडी समिति स्थित मैंगो पैक हाउस से पहली खेप 20 क्विंटल चौसा आम की भेजी गई है। इस बार की पैकिंग खास है। श्रीराम मंदिर के चित्र वाली पैकिंग से जिले के आम की मिठास देशभर में पहुंचेगी। जल्द ही बाकी खेप भी भेजी जाएगी।
- मुकुल कुमार, वरिष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक