फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Along with beating, they were exploiting the girls, used to ask for money

बालगृह में शोषण: मारपीट कर बालिकाओं का करते थे शोषण, मांगते थे पैसा, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 25 Jun 2023 02:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 25 Jun 2023 02:04 PM IST
सार

सहारनपुर के बाल गृह (बालिका) में रहने वाली बालिकाओं के शोषण के मामले में पीड़ित एक बालिका ने प्रबंधक वीपी सिंह और अधीक्षिका पर गंभीर आरोप लगाने के साथ जांच अपने हाथ से पत्र लिखकर एसडीएम सदर को सौंपा है। जिसमें कई गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Along with beating, they were exploiting the girls, used to ask for money
जनता रोड स्थित बाल ग्रह व बालिका आवासीय की जांच करने जाते डीएम एसएसपी

विस्तार

सहारनपुर में बाल गृह (बालिका) में रहने वाली बालिकाओं के साथ पिटाई करने के साथ उनका शोषण किया जा रहा था। इतना ही नहीं, मिलने आने वाले परिजनों से पैसा भी मांगा जाता था। जांच के बाद यह खुलासे हो रहे हैं।

विज्ञापन


मामले में प्रबंधक वीपी सिंह के बाद अधीक्षिका पिंकी, हाऊस कीपर रवि और मूर्ति के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज करने और भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडेय ने मामला दर्ज कराया है। इसके साथ ही प्रबंधक वीपी सिंह, अधीक्षिका, पिंकी, शिक्षिका लख्मी, रसोइया मूर्ति, देखरेख करने वाला रवि की सेवा समाप्त की जा चुकी है।
विज्ञापन


वहीं, एक बालिका ने प्रबंधक वीपी सिंह और अधीक्षिका पर गंभीर आरोप लगाने के साथ जांच अपने हाथ से पत्र लिखकर एसडीएम सदर को सौंपा है, जिसमें उसने गंभीर आरोप लगाया है। कहा है कि प्रबंधक के गलत कार्यों में अधीक्षिका भी उसका साथ देती थीं, जबकि अन्य स्टाफ को भी इसकी जानकारी थी, लेकिन बालिकाओं के पक्ष में कोई नहीं था। वहीं, बालिकाओं ने नाजुक अंगों पर मिर्च लगाने, छेड़छाड़ करने के साथ ही अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक बालिका ने कैमरे के सामने बोला है कि उसे नग्न कर वीडियो बनाई है। शनिवार को बालिकाओं ने मीडियाकर्मियों के सामने गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिसके बाद जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र और एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने भी बाल गृह (बालिका) पहुंचकर छानबीन की।

निजी अस्पताल में कराया गया था उपचार
शोषण के विरोध में बृहस्पतिवार को बालिकाओं ने बाल गृह(बालिका) भीषण गर्मी के बीच धरना दिया था, जिसके चलते 11 लड़कियों की हालत बिगड़ गई थी, जिनको आनन-फानन में बाल गृह (बालिका) के पास ही स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार दिलाया गया।
 

शासन तक पहुंचा मामला
विभागीय सूत्र बताते हैं कि मामला शासन तक पहुंच गया है। इस मामले में आरोपियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। शासन की टीम भी आकर मामले की जांच कर सकती है।
 
होगी गिरफ्तारी, सीसीटीवी फुटेज से भी खुलेगा राज
आरोपियाें की पुलिस जल्द गिरफ्तारी कर सकती है। बाल गृह (बालिका) में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी कई राज खुलेंगे। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा का कहना है कि पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed