फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Allotment of colleges for admission will be done online only.

Saharanpur News: प्रवेश के लिए ऑनलाइन ही होगा कॉलेजों का आवंटन

Wed, 22 Oct 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 22 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Allotment of colleges for admission will be done online only.
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय परिसर और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में संचालित एलएलएम और मास्टर ऑफ लॉ में सत्र 2025-27 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग चल रही है। 24 अक्तूबर अंतिम तिथि है। इसके बाद कॉलेजों का आवंटन भी ऑनलाइन ही किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. ओमकार सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय के पोर्टल www.msuweb.in पर दिए गए गए काउंसिलिंग फॉरगेट स्टूडेंट पासवर्ड विकल्प पर क्लिक करके अपना ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन आईडी पासवर्ड जनरेट करना होगा। इसके बाद पंजीकृत अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन एवं पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करेंगे। इसी अवधि में पोर्टल पर पंजीकृत योग्य अभ्यर्थी मास्टर ऑफ लॉ के लिए विश्वविद्यालय परिसर तथा एलएलएम में प्रवेश के लिए महाविद्यालयों का विकल्प प्राथमिकता के अनुसार लॉक करेंगे। काउंसिलिंग शुल्क 700 रुपये निर्धारित है, जो वापस नहीं होगा। इसका भुगतान ऑनलाइन कर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन


27 अक्तूबर को विश्वविद्यालय द्वारा सीटों की उपलब्धता, अभ्यर्थियों की उपलब्धता, अभ्यर्थियों का प्रवेश सूचकांक तथा अभ्यर्थी द्वारा भरे गए विकल्पों की प्राथमिकता, आरक्षण आदि के आधार पर सीट आवंटन कर अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करेंगे। 27 से 30 अक्तूबर तक अभ्यर्थी सीट आवंटन होने के बाद अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर संबंधित महाविद्यालय में प्रवेश समिति के सामने मूल पत्राजातों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश लेंगे। 30 अक्तूबर को ही महाविद्यालय पहली काउंसिलिंग के छात्रों के प्रवेश समर्थ पोर्टल एवं विश्वविद्यालय पोर्टल पर कंफर्म करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed