फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Allegations of irregularities in development works

विकास कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप

Fri, 07 Jan 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in development works
सहारनपुर। विकास कार्यों में अनियमितता के खिलाफ ग्रामीणों ने शुक्रवार को मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मंडलायुक्त से समस्याओं के समाधान की मांग की। संजय वालिया ने कहा कि पंचायत राज विभाग के अधिकारी विकास कार्यों में अनियमितता बरत रहे हैं। ग्रामीणों और प्रधानों की मांग के अनुसार कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। इसकी शिकायत कई बार संबंधित विभागों के अधिकारियों कर चुके परंतु कार्रवाई नहीं हुई है। कई गांवों में शौचालयों व पंचायतघर का निर्माण कराया, लेकिन ठेकेदारों का भुगतान नहीं किया गया। इसी तरह चिलकाना में कुपोषित बच्चों और उनके परिजनों को दिक्कत सामना करना पड़ा रहा है। क्षेत्र में कई जगह पर आंगनबाड़ी केंद्रों की जरूरत है। इसी तरह बड़ी संख्या में विधवा, वुद्धा और दिव्यांग पेंशन का लाभ पात्रों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने मंडलायुक्त से समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान रुखसार, अफसाना, हिना, रेशमा, नूरजहां, गुफरान, जाकिर, हामिद हसन, मंजर समेत कई गांवों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed