फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Allegations of irregularities in development works

विकास कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप

Mon, 29 Nov 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in development works
कमिश्नर कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे राजीव गाधी पंचायत राज संगठन के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष संजय वालिया ने विद्युत निगम और नगर निगम के अधिकारियों पर कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को दिए ज्ञापन में संजय वालिया ने कहा कि दिल्ली रोड स्थित बिजलीघर के एक जेई ने अनाधिकृत कालोनियों में 100 से 200 मीटर विद्युत लाइन नियमों के विरुद्ध डाल दी। अधिशासी अभियंता से शिकायत करने पर लापरवाही बरतने वाले जेई पर कार्रवाई की तैयारी की गई थी, लेकिन बाद में मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इसके अलावा पुराना कलसिया रोड पर अनियमितता बरतते हुए नलकूप लगाया गया। उन्होंने कहा कि खाताखेड़ी की सड़कें टूटी पड़ी हैं और गंदगी के अंबार लगे हैं, जिस वजह से क्षेत्रवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। ऐसी स्थिति शहर के कई इलाकों की है। नगर निगम के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बाद भी परेशानी को दूर नहीं कराया गया। उन्होंने मंडलायुक्त से कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अरविंद पालीवाल, इकराम खान, जब्बार अहमद, कामिल, कार्तिक वालिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed