फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Allegations of corruption in the Shakumbhari Vihar project, the council has ordered an inquiry.

Saharanpur News: शाकुंभरी विहार योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, परिषद ने बिठाई जांच

Wed, 25 Feb 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 25 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Allegations of corruption in the Shakumbhari Vihar project, the council has ordered an inquiry.
सहारनपुर। योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस के दावों को अधिकारी पलीता लगा रहे हैं। भाजपा के ही विधायक देवेंद्र निम ने आवास विकास परिषद की शाकुंभरी विहार योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। विधानसभा में उठाने के साथ ही अब उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत भी की है। इसके बाद से परिषद अधिकारियों में खलबली है। स्थानीय स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र निम का आरोप है कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में आवास विकास परिषद की शाकुंभरी विहार योजना-8 में बड़ी अनियमितताएं बरती गई हैं। उन्होंने 16 दिसंबर 2024 को शिकायत की थी, साथ ही सूचना मांगी थी, जिसकी जांच उप आवास विकास आयुक्त, मेरठ द्वारा कराई गई। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि अनेक व्यक्तियों (जिनके पास एक या उससे अधिक पावर ऑफ अटॉर्नी थी) को बचाने के उद्देश्य से विभिन्न आय वर्ग की सूची अलग-अलग बनाई गई है। साथ ही कुछ पावर ऑफ अटॉर्नी को दर्शाया ही नहीं गया है।
विज्ञापन

2बी/179, 2बी/130 व 38/40 की पावर ऑफ अटॉर्नी एक ही नाम में हैं, लेकिन अलग-अलग आय वर्ग की सूची अलग बनाकर बचाने का प्रयास किया गया है, जबकि पूरी योजना एक ही है। जो लोग दोषी पाए गए हैं उनके विरुद्ध भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जांच में यह भी पाया गया है कि कुछ भवनों का निरस्तीकरण एक से छह महीने में कर दिया गया। साथ ही कुछ का चार से पांच वर्ष में किया गया, जबकि कुछ संपत्तियों (जिनकी पावर ऑफ अटॉर्नी दी गई थी) उनका निरस्तीकरण किया ही नहीं गया।

वर्षों बाद एक मुश्त भुगतान प्राप्त कर रजिस्ट्री कर दी गई। ऐसी संपत्तियों के बारे में जांच में कुछ नहीं कहा गया। ऐसे भुगतान किन बैंक खातों से किए गए इसकी जांच कराया जाना अभी बाकी है। उन्होंने उच्च स्तरीय जांच समिति बनाकर पूरे प्रकरण की जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग मुख्यमंत्री से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed