{"_id":"65245a376716167123092ef4","slug":"allegation-of-payment-by-making-fake-bills-of-khadanja-construction-investigation-started-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-11024-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बिजली कनेक्शन नहीं मिला तो शिविर में आइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बिजली कनेक्शन नहीं मिला तो शिविर में आइए
Tue, 10 Oct 2023 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। अगर आप बिजली कनेक्शन लेना चाहते हैं और एक सप्ताह से अधिक हो गया तो विद्युत निगम की ओर से लगने वाले शिविर में चले आइए। विद्युत निगम अलग-अलग तारीखों में उपकेंद्रों पर बिजली कनेक्शन देने के लिए शिविर लगाएगा। इसमें अधीक्षण अभियंता से लेकर अवर अभियंता मौजूद रहेंगे। कनेक्शन के अलावा उपभोक्ताओं की अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा।
विद्युत निगम में नए कनेक्शन के लिए आवेदन झटपट पोर्टल पर करना पड़ता है, लेकिन कर्मचारियों की अनदेखी के चलते उपभोक्ताओं को समय पर नया कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। तमाम उपभोक्ता आवेदन के एक महीने बाद भी बिजलीघरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, जबकि नियम है कि झटपट पोर्टल पर आवेदन के सात दिन के अंदर उपभोक्ता को कनेक्शन देेना होता है। अब उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए विद्युत निगम 16 से 31 अक्तूबर तक महानगर के उपकेंद्रों पर शिविर लगेंगे। शिविर में नए कनेक्शन देने, भार वृद्धि और विधा परिवर्तन का काम किए जाएंगे।
-- इतने में मिलेगा नया बिजली कनेक्शन
शहरी क्षेत्र में घरेलू एक किलोवाट का बिजली कनेक्शन 1858 और दो किलोवाट के कनेक्शन का चार्ज 2217 रुपये है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में एक किलोवाट का कनेक्शन 1365 और दो किलोवाट के 1524 रुपये लगेंगे। शहरी क्षेत्र के कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को एक किलोवाट का कनेक्शन 2558 और दो किलोवाट के 3617 रुपये देने होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में एक किलोवाट के 2265 व दो किलोवाट के 3324 रुपये जमा करने होंगे। इसमें प्रोसेसिंग फीस, सिक्योरिटी डिपोजिट, सामान्य मीटर, लाइन चार्ज, जीएसटी, एस्टीमेट आदि शामिल है।
विज्ञापन
-- -- --
-- कब-कब कहां लगेंगे शिविर
तारीख उपकेंद्र
16 अक्तूबर जैनबाग
17 अक्तूबर हकीकत नगर
18 अक्तूबर जनकनगर
19 अक्तूबर घंटाघर
20 अक्तूबर किशनपुरा
21 अक्तूबर पेपर मिल रोड
25 अक्तूबर पुल खुमरान
26 अक्तूबर अंबाला रोड
27 अक्तूबर हुसैन बस्ती
28 अक्तूबर मंडी समिति रोड
29 अक्तूबर टीपी नगर
30 अक्तूबर आवास विकास
31 अक्तूबर मानकमऊ
झटपट पोर्टल पर आवेदन करने के बाद उपभोक्ताओं को कनेक्शन लेने के बाद परेशान न होना पड़े, इसलिए उपकेंद्रों पर 16 अक्तूबर से शिविर लगाने का निर्णय लिया है। पूरी टीम मौजूद रहेगी। कनेक्शन देने के अलावा भार वृद्धि आदि कार्य भी किए जाएंगे।
संजीव कुमार, अधीक्षण अभियंता (शहरी), विद्युत निगम