फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Allegation of cheating of lakhs by enrolling students, case registered

Saharanpur News: छात्रों का दाखिला कराकर लाखों की ठगी का आरोप, केस दर्ज

Thu, 25 Apr 2024 06:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 25 Apr 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Allegation of cheating of lakhs by enrolling students, case registered
सहारनपुर। मिर्जापुर स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी में 57 छात्रों का दाखिला कराकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिना पेपर कराए ही 25 छात्रों को मार्कशीट दे दी गई, जो फर्जी निकली। मामले में यूनिवर्सिटी के पूर्व सह कुलपति सहित दो के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

लखनऊ के गोमतीनगर निवासी पंकज चतुर्वेदी ने का आरोप है कि यूनिवर्सिटी के पूर्व सह कुलपति डॉ. एनके गुप्ता से उनकी जान-पहचान थी। उन्हें छात्रों के दाखिल कराने थे। सह कुलपति ने 10 दिसंबर 2020 उनको यूनिवर्सिटी बुलाया था। इसी तरह उसकी मुलाकात विवेक कुमार उर्फ विपुल निवासी सहस्त्रधारा रोड देहरादून हुई। विवेक छात्रों के दाखिल कराने का कार्य करता है। पंकज ने 57 छात्रों के बीएड, एलएलबी, डी फार्मा सहित अन्य कोर्स के लिए यूनिवर्सिटी में दाखिल कराया।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के खाते में 40 लाख रुपये भी जमा कराए। इसके बाद भी रुपये जमा कराए गए। कुछ छात्रों के बिना पेपर कराए ही विवेक कुमार ने मार्कशीट लाकर दे दी। बाद में पता चला कि यह मार्कशीट फर्जी हैं। पीड़ित ने एसएसपी से डॉ. एनके गुप्ता व विवेक कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली सदर बाजार में केस दर्ज किया गया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed