फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Allegation of being held captive and beaten up for demanding wages; complaint filed against the plant manager.

Saharanpur News: मजदूरी मांगने पर बंधक बनाकर मारपीट का आरोप, प्लांट प्रबंधक के खिलाफ दी तहरीर

Tue, 04 Aug 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 04 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Allegation of being held captive and beaten up for demanding wages; complaint filed against the plant manager.
देवबंद। सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने प्लांट प्रबंधक पर मजदूरी का भुगतान नहीं करने, विरोध करने पर बंधक बनाकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार को महिलाओं समेत बड़ी संख्या में मजदूर कोतवाली पहुंचे और प्लांट प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। रणसूरा निवासी पंकज की ओर से दी गई तहरीर में बताया कि उसके अलावा ताजपुर निवासी अमित और मुजफ्फरनगर जनपद के जाटान खानपुर निवासी राजू, अर्जुन, समंदर, काला, गोपी और नन्हा की भी मजदूरी बकाया है। आरोप है कि भुगतान मांगने पर उन्हें चौबीस घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया और बेरहमी से मारपीट की गई। वह किसी तरह वहां से बचकर निकले।
विज्ञापन

वहीं, बुड्ढा खेड़ा बिरालसी रोड पर मजदूरी करने वाली कुलसठ गांव निवासी शिमला, इंदिरा, सविता, जसवीरी, मौसम, रेनू, मीनाक्षी, रेखा, फूलो और निष्ठा आदि ने आरोप लगाया कि उन्हें मार्च माह की करीब 42 हजार रुपये और हाल के 11 दिनों की लगभग 56 हजार रुपये मजदूरी का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। आरोप लगाया कि भुगतान की मांग करने पर प्लांट प्रबंधक ने अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की। जांच अधिकारी कपिल देव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed