फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   All the characters should get the benefit of welfare schemes of the government

सभी पात्रों को मिले सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

Mon, 13 Jun 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
All the characters should get the benefit of welfare schemes of the government
सर्किट हाउस में बैठक लेते मंत्री बाट माप विभाग के आशीष पटेल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल की अध्यक्षता में उन्होंने सोमवार को विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की अनदेेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पात्रों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन

सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने हर घर नल योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, विद्युत निगम की योजना, जन शिकायतों के निस्तारण, नमामि गंगे, वृद्धावस्था एवं दिव्यांगजन पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, छात्रवृत्ति, रोजगार मेला, मनरेगा, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, ऋण मेलों की स्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी/ग्रामीण, पीएम स्वनिधि योजना, स्मार्ट सिटी योजना, पर्यटन विकास, महानगर में वेंडिंग जोन, स्वच्छ भारत मिशन, श्रमिक संबंधी बीमा योजना, अस्थायी गोआश्रय स्थल, सहभागिता योजना, वनीकरण, कौशल विकास, स्वरोजगार योजना, श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, आजीविका मिशन आदि योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने सफाई को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य से नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने पर्यटन अधिकारी को सप्ताह में एक दिन सर्किट हाउस में बैठने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने पिछले बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने में जनपद प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। इस दौरान कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, महापौर संजीव वालिया, विधायक मुकेश चौधरी, किरत सिंह, देवेंद्र निम एवं राजीव गुंबर, मंडलायुक्त लोकेश एम, पुलिस महानिरीक्षक डॉ. प्रीतिंदर सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर, नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा महेन्द्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed