फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   All departments should work with mutual coordination: Mandalayukta

अपने बूथों की मतदाता सूची का निरीक्षण करें कार्यकर्ता: संजय

Fri, 08 Jan 2021 10:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
All departments should work with mutual coordination: Mandalayukta
बूथों की मतदाता सूूची का करें निरीक्षण : संजय
विज्ञापन

सहारनपुर। सपा की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर मतदाता सूची का निरीक्षण कर पता करें कि किसी मतदाता का दो स्थानों पर नाम दर्ज तो नहीं है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के दो स्थानों पर वोट बनाने वाले बीएलओ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।

शुक्रवार को चकराता रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में विधायक ने आरोप लगाया कि एक राजनीतिक दल के वरिष्ठ नेता ने अपने कार्यकर्ताओं से अपने प्रतिष्ठान क्षेत्र और मतदेय स्थलों दोनों स्थानों पर वोट बनवाने का सुझाव दिया है। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ कि सपा कार्यकर्ता अपने बूथों की मतदाता सूची का गहन निरीक्षण करेंगे। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मोहम्मद आजम शाह, नगर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष परीक्षित वर्मा, हरपाल वर्मा, अनुराग मलिक पार्षद अभिषेक अरोड़ा टिंकू, काशिफ अल्वी, विपिन जैन, मोहम्मद उमर, मुस्तकीम राणा, रतन यादव, शेखर राणा, अनवर खान वारसी, अशोक गुप्ता, आलोक अग्रवाल, शहजाद अहमद,आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed