फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   All day cloudy, drizzle occurred in the evening

दिनभर छाए रहे बादल, मौसम में बढ़ी ठंडक

Wed, 25 Nov 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
All day cloudy, drizzle occurred in the evening
दिनभर छाए रहे बादल, शाम को हुई बूंदाबांदी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। मौसम का मिजाज बदल रहा है। मंगलवार रात कोहरा पड़ा तो ठंड भी ज्यादा रही। बुधवार को आसमान पर बादल छाए रहे। दिनभर सूरज का दीदार तक नहीं हो सका। देर शाम करीब साढ़े सात बजे के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई।

न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में हवा की रफ्तार दो किलोमीटर प्रतिघंटा रही। वहीं सर्द में मौसम में शाम के समय लोग कोर्ट रोड, नेहरू मार्केट, घंटाघर चौराहा और अन्य प्रमुख बाजारों में चाट-पकौड़ी, डोसा और अन्य व्यंजनों का लुत्फ लेते नजर आए। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले समय में सर्दी और बढ़ेगी। बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहने का अनुमान है। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वैधशाला के प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि बृहस्पतिवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed