{"_id":"64cfe859f89655891d06abd4","slug":"all-cbse-and-icse-schools-in-the-district-will-remain-closed-tomorrow-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-7270-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कल बंद रहेंगे जिले के सभी सीबीएसई व आईसीएसई स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कल बंद रहेंगे जिले के सभी सीबीएसई व आईसीएसई स्कूल
Mon, 07 Aug 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। आजमगढ़ में प्रधानाचार्य और शिक्षक की गिरफ्तारी को लेकर जनपद के सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के स्कूल संचालकों, प्रधानाचार्याें और शिक्षकों में रोष है। रविवार को प्रोग्रेसिव स्कूल फोरम और सहोदय कॉम्पलेक्स सहारनपुर की साझा बैठक हुई। जिसमें गिरफ्तारी के विरोध में आठ अगस्त को जनपद के सभी स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया।
सबसे पहले आजमगढ़ के शुमार चिल्ड्रंस गर्ल्स कॉलेज की दिवांगत छात्रा को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चा हुई, जिसमें प्रधानाचार्य और शिक्षक की गिरफ्तारी की निंदा की गई। संगठनों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। बिना जांच किसी को दोषी ठहराना या गिरफ्तारी करना ठीक नहीं है। संगठन पदाधिकारियों का सवाल है कि छात्रा द्वारा जो कदम उठाया गया है, उसमें प्रधानाचार्य एवं शिक्षक का क्या दोष है ? यदि जांच में संबंधित व्यक्ति दोषी पाए जाते तो उनके विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। घटना का मुख्य कारण छात्रा के बैग से मिला मोबाइल फोन है। जो कि उसके अभिभावकों द्वारा दिया गया था न कि स्कूल द्वारा। दोनों संगठनों ने मामले में सात अगस्त सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। साथ ही आठ अगस्त को जनपद के सभी स्कूलों को सांकेतिक बंद रखने का निर्णय लिया है। बैठक में नरगिस मलिक, सुरेंद्र चौहान, सुधीर जोशी, शकील अहमद, भव्य जैन आदि मौजूद रहे।