{"_id":"627e9f8ad0b2337a8d0f3429","slug":"alishan-son-of-mining-mafia-haji-iqbal-arrested-saharanpur-news-mrt5884628188","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन माफिया हाजी इकबाल का बेटा अलीशान गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन माफिया हाजी इकबाल का बेटा अलीशान गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस टीम की गिरफ्त में अलीशान
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर, बेहट। खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल उर्फ बाल्ला के बेटे अलीशान को बेहट पुलिस और सर्विलांस टीम ने बृहस्पतिवार की रात उनके दिल्ली के लाजपत नगर स्थित अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर लिया। अलीशान अब्दुल वहीद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम फर्जी तरीके से खरीदी गई भूमि, एससी एसटी एक्ट, पीड़ितों को धमकाने, गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न आरोपों में दर्ज मामलों में वांछित चल रहा था।
एसपी देहात सूरज राय ने बताया कि अलीशान को दिल्ली के लाजपत नगर के अपार्टमेंट ब्लॉक-ई से बृहस्पतिवार रात दो बजे गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी भी बरामद हुई है। गाड़ी से संबंधित कोई कागजात न होने पर उसे सीज किया गया है। एसपी देहात के अनुसार बेहट कोतवाली में दर्ज अब्दुल वहीद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम पर फर्जी तरीके से खरीदी गई पट्टों की भूमि के मामले में एसआईटी की जांच के दौरान अलीशान का नाम सामने आया था। इसके अलावा वह मिर्जापुर थाने में दर्ज एससी एसटी एक्ट, गैंगस्टर एक्ट के मामलों में भी वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ मिर्जापुर व थाना सदर बाजार सहारनपुर में गैंगस्टर एक्ट, धोखाधड़ी, पीड़ितों को धमकाने समेत विभिन्न आरोपों में रिपोर्ट दर्ज है। अलीशान हाजी इकबाल का सबसे छोटा बेटा है, बाकी तीन बेटे जावेद, वाजिद, अफजाल और हाजी इकबाल भी मिर्जापुर थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट में वांछित हैं। जिन्हें पुलिस तलाश कर रही है।
अलीशान का आपराधिक इतिहास खुलने लगा
सहारनपुर/बेहट। खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के छोटे बेटे अलीशान की गिरफ्तारी के बाद उसका आपराधिक इतिहास भी खुलने लगा है। 13 मार्च 2018 को उसके खिलाफ मिर्जापुर थाने में गांव फतेहपुर टांडा के दलित किसान पाल्ला ने कृषि भूमि पर कब्जा करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित ने इस मामले में हाजी इकबाल उनके पुत्र जावेद, वाजिद, अफजाल व उनके सहयोगी रायेपुर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख राव लईक तथा नौकर नसीम को भी आरोपी बनाया था। गत अप्रैल को इन सभी के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। जिसमें पुलिस ने उनके सहयोगी राव लईक और नसीम को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि हाजी इकबाल व उनके चारों बेटे वांछित चल रहे थे। इनमें से अलीशान बृहस्पतिवार की रात दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद 14 अक्टूबर 2021 में बेहट कोतवाली में बेहट तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो दिनेश कुमार ने पट्टों की भूमि कूट रचित दस्तावेज के आधार पर ग्लोकल यूनिवर्सिटी का संचालन करने वाले अब्दुल वहीद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम खरीदने के आरोप में पूर्व बसपा एमएलसी महमूद अली, तत्कालीन एसडीएम शीतल प्रसाद गुप्ता समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस फर्जीवाड़े की जांच के दौरान अलीशान का नाम सामने आने पर उसे रिपोर्ट में शामिल किया गया था। वह इस मामले में भी वांछित था। इसके अलावा उसके खिलाफ मिर्जापुर थाने में एससी एसटी एक्ट के दो मामले दर्ज है, जिनमें वांछित था। बेहट पुलिस ने सर्विलांस टीम के साथ मिलकर इन्हीं तीनों मामलों में उसकी गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन
- हाजी इकबाल के छोटे बेटे अलीशान को गिरफ्तार किया गया है। अब पुलिस हाजी इकबाल, उसके भाई और उनके बाकी तीनों बेटों की तलाश में जुटी है, जल्द उनकी भी गिरफ्तारी होगी।
- आकाश तोमर
एसएसपी