फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Alert will reach the control room if the vehicle deviates from the fixed route

तय रूट से भटका वाहन तो कंट्रोल रूम में पहुंचेगा अलर्ट

Fri, 19 Mar 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Alert will reach the control room if the vehicle deviates from the fixed route
सहारनपुर। भारतीय खाद्य निगम के गोदामों से सीधे उचित दर विक्रेताओं की दुकानों पर खाद्यान्न पहुंचाने वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। यदि वाहन तय रूट से भटका तो कंट्रोल रूम में तुरंत इसका एलर्ट पहुंच जाएगा। इसके लिए ढुलाई में लगे सभी वाहनों को जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) लैस किया जा रहा है। वाहन की लोकेशन पर भी कंट्रोल रूम के जरिए नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

सरकारी राशन की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए एक अप्रैल से उचित दर विक्रेताओं की दुकानों पर खाद्यान्न एफसीआई के गोदामों से सीधे पहुंचाया जाएगा। जिससे राशन की दुकान पर खाद्यान्न के पहुंचने से पहले होने वाली गड़बड़ियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। इस व्यवस्था पर निगरानी के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी के कार्यालय में एक आधुनिक कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन

वाहनों का रूट चार्ट तैयार
नई व्यवस्था के तहत आपूर्ति विभाग जनपद के राशन की दुकानों का रूट चार्ट को अंतिम रूप देने में जुटा है। खाद्यान्न की ढुलाई करने वाहनों को जीपीएस सिस्टम से लैस किया जाएगा। जिससे वाहनों की लोकेशन की जानकारी कंट्रोल रूम में पता लगती रहेगी। इससे यह भी पता चल जाएगा कि सरकारी खाद्यान्न लदा वाहन कहां, कब एवं क्यों रुका और किस रास्ते से होकर राशन की दुकान तक पहुंचा। इसका अलर्ट पहुंचने पर वाहन चालक से संपर्क कर इसका कारण पता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलर्ट आते ही सक्रिय हो जाएंगे विभागीय अधिकारी
खाद्यान्न लदे वाहन के रूट से भटकने के बाद अलर्ट के कंट्रोल रूम पहुंचने पर विभागीय अधिकारी सक्रिय हो जाएंगे। कंट्रोल रूम में एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही है। जिससे वाहन की लोकेशन का पता चलता रहेगा। किसी भी गड़बड़ी की आशंका पर कोई भी कंट्रोल रूप के फोन नंबर-0132-2664203 पर सूचना दी जा सकेगी। इसके अलावा विभागीय टोल फ्री नंबर 18001800150 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। - प्रिंस चौधरी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed