फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Alert issued in the district due to the knock of monkeypox in Delhi

दिल्ली में मंकीपॉक्स की दस्तक से जिले में अलर्ट जारी

Mon, 25 Jul 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Alert issued in the district due to the knock of monkeypox in Delhi
सहारनपुर। दिल्ली में मंकीपॉक्स ने दस्तक दी है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। यदि किसी मरीज में मंकीपॉक्स के लक्षण मिलते हैं तो उनके सैंपल लेकर पुणे भेजे जाएंगे। इसके साथ ही विदेश से आने वालों को जांच करानी होगी। ऐसे में चिकित्सक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर से दिल्ली में लोग जाते-रहते हैं। इसलिए सहारनपुर बेहद संवेदनशील माना जाता है। दिल्ली में मंकीपॉक्स का केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और अधिक सतर्क हो गया है। यदि किसी व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण मिलते हैं तो उसका सैंपल लेकर पुणे भेेजा जाएगा। इसके साथ ही मरीज को अलग वार्ड बनाकर उसमें भर्ती किया जाएगा। इसके साथ ही विदेश से आने वालों को अपनी जांच करानी होगी। वहीं, चिकित्सकों ने विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। क्योंकि जिस प्रकार लोगों ने कोविड में सावधानी बरतकर अपना बचाव किया है उसी प्रकार मंकीपॉक्स में भी जरूरी है।
विज्ञापन

-21 दिन तक रहेगी निगरानी
जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि मंकीपॉक्स के मरीज की 21 दिन तक निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही मरीज को आइसोलेट रखा जाएगा। उसके संपर्क में आने वालों पर भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी-पीएचसी को भी किया अलर्ट
सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि मंकीपॉक्स को लेकर हमने सभी सीएचसी और पीएचसी प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उनके यहां किसी मरीज में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखते हैं तो वह तुरंत बताएंगे।
स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। अभी कोई केस नहीं आया है। फिर भी यदि किसी व्यक्ति में लक्षण मिलते हैं तो इंतजाम पूरे हैं।
डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed