फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Alcohol smuggling from train's AC coach, 137 bottles of alcohol found

Saharanpur News: ट्रेन के एसी कोच से शराब तस्करी, मिली 137 बोतल शराब

Thu, 29 Aug 2024 03:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 29 Aug 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Alcohol smuggling from train's AC coach, 137 bottles of alcohol found
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर जनसेवा और न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस से आरपीएफ ने 137 बोतल शराब पकड़ी है। जिनकी कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई गई है। शराब की तस्करी कर कौन लाया था, इसको अभी रेलवे पुलिस पकड़ नहीं सकी है। खास बात यह है कि शराब की तस्करी एसी कोच से की जा रही थी।
विज्ञापन

आरपीएफ को ट्रेन नंबर 14618 अमृतसर-पूर्णिया जनसेवा एक्सप्रेस और 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस में शराब होने की जानकारी मिली। दोनों ट्रेनें अलग-अलग समय पर पहुंची। इसके बाद आरपीएफ ने ट्रेनों के कोचों को खंगालना शुरू कर दिया। जनसेवा एक्सप्रेस के जनरल कोच में चार बैग मिले। जिनको उतारकर चेक किया तो उनमें कुल 53 बोतल मिली। जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई। इसी प्रकार न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के एसी कोच से 84 बोतल बरामद हुई। यह बोतलें पेटी में थी।
विज्ञापन

जब आरपीएफ ने इनके आसपास बैठे यात्रियों से पूछा तो कोई नहीं बोला। आरपीएफ उप निरीक्षक दीपक प्रताप शर्मा, एएसआई पुष्पेंद्र कुमार ने शराब जीआरपी को सौंप दी है। आरपीएफ जांच कर रही है कि आखिर ट्रेनों से शराब की तस्करी कौन कर रहा है। हालांकि, अभी तक आरपीएफ किसी को नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed