फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Albendazole medicine fed to 10.78 lakh on National Deworming Day

Saharanpur News: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 10.78 लाख को खिलाई एल्बेंडाजोल की दवा

Fri, 11 Aug 2023 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Albendazole medicine fed to 10.78 lakh on National Deworming Day
राष्ट्रीय कृमि मु​क्ति दिवस पर ब्राउनवुड स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ करती एडी हेल्थ डॉ. ज्यो
-एक से 19 साल के बच्चों, किशोरों और युवाओं को खिलाई गई दवा
विज्ञापन

-सरकारी, निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और मदरसों में हुआ कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिले में 10.78 लाख से अधिक को पेट के कीड़े मारने वाली दवा एल्बेंडाजोल खिलाई गई। सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों, आंगनबाड़ी और मदरसों में एक साल से 19 साल के बच्चों, किशोरों, युवाओं को एल्बेंडाजोल की गोलियां दीं। साथ ही स्वच्छ रहने के प्रति जागरूक किया। बृहस्पतिवार को चिलकाना रोड स्थित ब्राउन वुड स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. ज्योत्सना वत्स ने किया। उन्होंने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि एक साल से 19 साल तक के बच्चों, किशोर और युवा को पेट के कीड़े मारने की दवा जरूर खानी चाहिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने कहा कि अधिकांश बच्चों में पेट से संबंधित अधिक बीमारियों का खतरा होता है। जिस वजह से बच्चों में खून की कमी, कुपोषण, मितली, उल्टी व दस्त होना और वजन में कमी होना जैसे दुष्प्रभाव होते हैं, क्योंकि ज्यादातर बच्चे बाहर खेलते समय कब किस चीज को हाथ लगाते हैं। उनको पता ही नहीं होता है। इसलिए एल्बेंडाजोल की दवा खाना जरूरी होता है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पूजा ने बताया कि हमें 18,50,837 को दवा खिलाने का लक्ष्य था। इसमें से 10,78,065 को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई है। अब जो रह गए हैं, उनको 17 अगस्त तक मापअप राउंड के तहत लाभांवित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसीएमओ डॉ. संजय यादव, डॉ. कुनाल जैन, डीपीएम खालिद हुसैन, डीसीपीएम बृजेश कुमार, कोआर्डिनेटर अरशद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed