फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Akhilesh babu, which glasses are you wearing?

अखिलेश बाबू, कौन सा चश्मा लगाए हो

Thu, 02 Dec 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh babu, which glasses are you wearing?
ुवांरका मे शांकभरी देवी विश्वविद्यालय का शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते गृह मंत्री अमित श? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शाह ने सपा मुखिया का चार बार नाम लिया और चुटकी ली...अखिलेश बाबू, कौन सा चश्मा लगाए हो। अब यूपी में अपराध नहीं विकास हो रहा है।
विज्ञापन

सड़कों के साथ दिलों की भी कम हुई दूरी
देश और प्रदेश में सड़कों के विकास पर कहा कि अब दिल्ली से सड़क की दूरी के साथ ही दिल की दूरी भी कम हुई है। उन्होंने गरीबों के कल्याण की योजनाएं भी गिनाईं।
युवाओं से कहा..मेरे जिगर के टुकड़ों
युवाओं से इस बार के चुनाव में वोट की अपील करने के साथ ही शाह ने उन्हें जिगर के टुकड़े कहकर संबोधित किया। उन्होंने सवाल किया कि इस बार 300 पार दिलाओगे ना...।
विज्ञापन

पिछली सरकारों में सम्मानित हुए सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के दंगाई
सहारनपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा और बसपा पर निशाना साधा। सबसे अधिक सपा निशाने पर रही। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के दंगाइयों को लखनऊ में सीएम के आवास तक सम्मानित किया गया। जिले में सिखों की दुकानों में तोड़फोड़ और कर्फ्यू के हालात रहे। शामली, बागपत, बिजनौर से बरेली सहित अन्य जिलों में गुंडाराज था। अब दंगाइयों को सबक सिखाया जा रहा है। अब न तो कैराना, कांधला का पलायन है और न ही माफिया राज। अब कानून का राज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि जातिवाद, परिवारवाद और वंशवाद वाली सरकारों में आस्था पर भी प्रहार किया गया। कांवड़ यात्रा में डीजे की छूट से लेकर 500 वर्ष बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण सहित अन्य तीर्थस्थलों का विकास और निर्माण किया गया है। बसपा सरकार की ओर इशारा करते हुए चीनी मिलों के अब बंद न होने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि आजादी के समय जो प्रदेश विकास में अग्रणी था, वह अराजकता के तांडव के कारण बीमारू राज्य हो गया था। पिछली सरकारों में विकास का कोई एजेंडा नहीं था। अब यूपी के विकास में कोई बाधा नहीं है। पहले यहां परिवार के विकास को प्रदेश का विकास मान लिया जाता था। अब ऐसा नहीं है। मां बेटियों को सुरक्षा के साथ ही युवाओं को शिक्षा और रोजगार मिल रहा है।

पुवांरका मे शांकभरी देवी विश्वविद्यालय का शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते गृह मंत्री अमित ?

पुवांरका मे शांकभरी देवी विश्वविद्यालय का शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते गृह मंत्री अमित ?- फोटो : SAHARANPUR

पुवांरका मे शांकभरी देवी विश्वविद्यालय का शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते  मुख्यमंत्री यो?

पुवांरका मे शांकभरी देवी विश्वविद्यालय का शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री यो?- फोटो : SAHARANPUR

पुवांरका मे शांकभरी देवी विश्वविद्यालय का शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते  मुख्यमंत्री यो?

पुवांरका मे शांकभरी देवी विश्वविद्यालय का शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री यो?- फोटो : SAHARANPUR

पुवांरका मे शांकभरी देवी विश्वविद्यालय का शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते  मुख्यमंत्री यो?

पुवांरका मे शांकभरी देवी विश्वविद्यालय का शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री यो?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed