{"_id":"67cb491fd285204aad0a087e","slug":"ajay-kalda-group-wins-raiwala-cloth-market-association-elections-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-144259-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रायवाला क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन के चुनाव में अजय कालड़ा गुट जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रायवाला क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन के चुनाव में अजय कालड़ा गुट जीता
Sat, 08 Mar 2025 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
रायवाला क्लाथ मार्केट एसोसिएशन त्रिवार्षिक चुनाव में विजेता गुट
सहारनपुर। रायवाला क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन के चुनाव में अजय कालड़ा गुट ने जीत हासिल की है। अध्यक्ष पद को लेकर कांटे का मुकाबला हुआ, जिसमें मात्र 12 वोटों के अंतर से जीत का सेहरा अजय कालड़ा के सिर सजा। महामंत्री पद पर संजय अरोड़ा तथा कोषाध्यक्ष पद पर दीपक सचदेवा जीते।
चुनाव को लेकर कई दिन से सरगर्मियां चल रही थीं। चुनाव 28 फरवरी को होना था, लेकिन 27 फरवरी को हंगामा होने के चलते चुनाव टल गया था। ऐसे में शुक्रवार को हुए मतदान पर जिलेभर के व्यापारियों की नजर थी। मतदान सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चला।
तीन पदों के लिए हुए चुनाव में प्रत्येक पद पर दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। अध्यक्ष पद को लेकर सबसे कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें हार और जीत का अंतर मात्र 12 वोटों का रहा। महामंत्री पद पर हार और जीत का अंतर 141 मतों का रहा। कोषाध्यक्ष पद पर भी हार और जीत का अंतर 142 मताें का रहा। खास बात यह रही कि चुनाव मैदान में उतरे दो गुटों में से अजय कालड़ा गुट के तीनों सदस्य विजेता रहे। चुनाव में हंगामे के आसार को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा।