फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ajay came first in the five kilometer run

पांच किलोमीटर दौड़ में अजय आया प्रथम

Sat, 13 Feb 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Ajay came first in the five kilometer run
दौड़ में प्रतिभाग करते खिलाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
पांच किलोमीटर दौड़ में अजय आया प्रथम
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गोचर महाविद्यालय में गोचर खेलकूद रक्षा अकादमी के शुभारंभ के मौके पर दौड़, वेटलिफ्टिंग, बॉडी बिल्डिंग का प्रदर्शन किया गया। रक्षा अकादमी का शुभारंभ पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने किया।
खेलकूद रक्षा अकादमी में पांच किमी. दौड़ में अजय प्रथम, विनीत द्वितीय व शुभम तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर राज्य व राष्ट्रीय स्तर के वेट लिफ्टिंग खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाद में बॉडी बिल्डिंग के खिलाड़ियों ने शरीर सौष्ठव प्रदर्शन किया। प्रदर्शन बॉडी बिल्डिंग के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच वितेंद्र पंवार, रिटायर्ड कैप्टन रामपाल की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व सांसद राघव लखनपाल ने कहा कि खेल एक ऐसा माध्यम है, जिससे खिलाड़ी विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना सकता है। खेल को हमेशा खेल भावना के साथ खेला जाना चाहिए। इस दौरान अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा के संरक्षक भूपेंद्र चौधरी, सभा के अध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह, सचिव चौधरी तेज सिंह, विधायक देवेंद्र निम, चौधरी साहब सिंह, मेघराज पंवार, प्राचार्य वाईके शर्मा, मेलाराम पंवार, राकेश कुमार, योगेश चौधरी आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जयकुमार ने किया।

वेटलिफ्टिंग में दमखम दिखाते खिलाड़ी

वेटलिफ्टिंग में दमखम दिखाते खिलाड़ी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed