{"_id":"6af767de61c21402540e8851","slug":"air-quality-not-improving-aqi-at-234-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-187831-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नहीं सुधर रही हवा, एक्यूआई 234 पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नहीं सुधर रही हवा, एक्यूआई 234 पर
Sat, 14 Nov 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में शुक्रवार को एक्यूआई गिरकर 234 हो गया। हवा की सेहत अब भी खराब बनी हुई है। उधर, सुबह के समय बादल छाए रहने की वजह से तापमान में भी हल्का बदलाव हुआ।
बृहस्पतिवार को एक्यूआई अभी तक के उच्चतम स्तर 270 पर पहुंच गया था, लेकिन अगले ही दिन शुक्रवार को इसमें गिरावट दर्ज की गई। उसके बावजूद यह 234 रहा। हालांकि वह भी सेहत के लिए ठीक नहीं है। एसबीडी जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अनिल वोहरा का कहना है कि सर्दियों में हवा में नमी के कारण हवा में प्रदूषण की मात्रा बढ़ना आम बात है। ऐसे में संवेदनशील मरीजों को सतर्क हो जाना चाहिए। सांस संबंधी गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों, दिल के मरीजों, गर्भवतियों आदि को प्रदूषण अधिक होने के वक्त बाहर निकलने से बचना चाहिए। निकलने की मजबूरी हो तो मास्क का प्रयोग करें। उन्होंने ऐसे हालात में एनसीआर में जाने से भी बचने की सलाह दी है।
उधर, तापमान भी लगातार कम-ज्यादा हो रहा है। बृहस्पतिवार की तुलना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और वह 25 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान एक डिग्री की गिरावट के साथ 28 डिग्री रहा। मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम ने शनिवार को मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।