फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   AIDS control workers tied the black band and protested

एड्स नियंत्रण कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Wed, 02 Dec 2020 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
AIDS control workers tied the black band and protested
जिला अस्पताल में काली पटटी बांधकर विरोध जताते कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
एड्स नियंत्रण कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
विज्ञापन

सहारनपुर। विश्व एड्स दिवस पर एड्स नियंत्रण संविदाकर्मियों ने बाजूओं पर काली पट्टी बांधकर काम किया। इसका उद्देश्य मानदेय पुनरीक्षण नहीं होने पर नाराजगी जताना था। कर्मचारियों ने एक से सात दिसंबर तक विरोध सप्ताह मनाने की बात कही।
एसबीडी जिला अस्पताल के एआरटी सेंटर में इकट्ठा संविदाकर्मी कामिनी कुमारी, शिवकांत यादव, प्रवेश कुमार और शमसुलहक अंसारी आदि ने बताया कि वह लंबे समय से मानदेय पुनरीक्षण की मांग करते आ रहे हैं। सरकार ने 2019 में पुनरीक्षण का वादा भी किया था, मगर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियिों का मानदेय पुनरीक्षित कर दिया गया। जबकि संविदाकर्मियों को छोड़ दिया गया। इससे संविदाकर्मियों में नाराजगी है। संविदाकर्मी पूरे कोरोना काल से कोविड-19 में ड्यूटी कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। इसी के चलते सभी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया है। आगामी सात दिन तक विरोध सप्ताह मनाया जाएगा। इस मौके पर शाहिद, अमित, संजीव, नरेंद्र कुमार, रोहिनी, कुलदीप, नाथ्ज्ञीराम, सुनील, संदीप, सुबोध, सीमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

------
मरीजों को सम्मानित किया
सहारनपुर। विश्व एड्स दिवस पर एआरटी सेंटर जिला अस्पताल में ऐसे एचआईवी मरीजों को सम्मानित किया गया। काउंसलर शिव कुमार ने बताया कि अनेक मरीज इलाज में लापरवाही करते हैं। कुछ ऐसे भी मरीज हैं जो नियमित रूप से इलाज करा रहे हैं। ऐसे मरीजों को सम्मानित किया गया है, जिससे अन्य मरीज भी इलाज के लिए प्रेरित हों। सम्मानित होने वालों में एक दस वर्षीय बच्ची भी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed