फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ahilyabai Holkar's soulful remembrance on Jayanti

जयंती पर अहिल्याबाई होल्कर का भावपूर्ण स्मरण किया

Mon, 31 May 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Ahilyabai Holkar's soulful remembrance on Jayanti
सहारनपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राजमाता अहित्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाई। उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों एवं सिद्धांतों का अनुसरण करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

चकराता रोड स्थित कैंप कार्यालय पर सपा की महानगर इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर भारत की प्रमुख महिला शासकों में से थीं। वे आदर्श और नैतिकता की प्रतीक, महिला सशक्तिकरण की प्रबल पक्षधर, धर्म प्रेमी, स्त्रियों को उनका उचित स्थान दिलाने वाली, बहादुर योद्धा और कुशल प्रशासक थीं। उन्होंने लगातार 30 साल तक शासन किया था। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मो. आजम शाह, गुलशन कपूर, मुस्तकीम राणा, हरपाल वर्मा, बृजेश शर्मा, रामकुमार धीमान , हिना सिद्दीकी, राहुल शर्मा, मो. उमर, नत्थूराम यादव, अरुण कुमार कोरी आदि रहे।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। जिला उपाध्यक्ष अब्दुल गफूर, प्रवीन बांदूखेड़ी, राव वजाहत आदि ने विचार रखे। इस दौरान महिला सभा की जिलाध्यक्ष महजबीं खान, जिला उपाध्यक्ष हसीन कुरैशी, कुलदीप यादव, आकाश खटीक, अहसान प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed